Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: ज्येष्ठ के पहले मंगल पर श्रद्धालुओं से पटी रामनगरी, हनुमानगढ़ी पर हुआ प्रसाद वितरण

बमबम यादव

Wed, May 14, 2025
ज्येष्ठ के पहले मंगल पर श्रद्धालुओं से पटी रामनगरी, हनुमानगढ़ी पर हुआ प्रसाद वितरण
श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास
अयोध्या। ज्येष्ठ का पहला मंगलवार है। जिसको लेकर सुबह से ही लाखों की संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान कर हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन कर रहे है। तो वही इस दौरान हनुमानगढ़ी परिसर में पहुंचे श्रद्धालु हर तरफ बैठे और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं तो परिक्रमा करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। और पर्व को लेकर अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दिया गया है। हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में भी बड़ी संख्या पुलिस बल के जवान तैनात हैं। तो वही अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। हनुमानगढ़ी के प्रवेश द्धार पर विशाल पंडाल लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरण कर पुण्य कमाया गया। भंडारे की शुरुआत हनुमान जी के पूजन के साथ शुरु हुआ।ज्येष्ठ के बड़े मंगल होने के कारण लाखों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री हनुमानगढ़ी के बड़े पहलवान के नाम से सुविख्यात हिंद केसरी बाबा हरिशंकर दास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य महंत बलराम दास ने बताया कि हमारे पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से हम सब ये भंडारा चला रहे है।  सुबह से लेकर देर शाम तक चलने वाले इस भंडारे में भक्तों प्रसाद ग्रहण कराया जा रहा साथ ही फल व पानी की बोलत भी दिया जा रहा। महंत बलराम दास कहते है कि आज हनुमान जी की आराधना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। वहीं ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले बड़े मंगल पर विधि विधान से पवन पुत्र हनुमान की पूजा करने से व्यक्ति को प्रत्येक कष्ट और बाधा से मुक्ति मिलती है। ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले ये मंगलवार काफी खास माने जाते हैं। यह भंडारा हर वर्ष ज्येष्ठ के बड़े मंगलवार को होता है।इस मौके पर कामधेनु आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंत आशुतोष दास, पुजारी अनिल दास, सरवन दास सहित महंत बलराम दास के शिष्य परिकर मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें