Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: पूजित अक्षत भगवान श्रीराम का प्रसाद व उनकी ओर से निमंत्रण पत्र : चम्पत राय

बमबम यादव

Sun, Nov 5, 2023

45 प्रांतो के 100 प्रतिनिधियों को पीतल के कलश में दिया गया है पूजित अक्षत

विहिप कार्यकर्ता एक से 15 जनवरी तक घर-घर देगें पूजित अक्षत

अयोध्या। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्व विहिप के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पूजित अक्षत देंगे। पीतल के कलश में हल्दी व घी से रंगे हुए पांच किलों पूजित अक्षत 45 प्रांतों के 100 प्रतिनिधियों को सौपा गया। इसके बाद अक्षत को गांवों तक भेजवाया जाएगा। जिसे विहिप कार्यकर्ता घर-घर जाकर देंगे। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि पूजित अक्षत भगवान श्रीराम का प्रसाद है। भगवान की ओर से निमंत्रण पत्र है। 22 जनवरी दिन सोमवार को 11 बजे से पूर्व अपने आस-पास के मंदिरों में एकत्र हों। भजन कीर्तन करें। एलईडी स्कीन लगाकर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन आनंदपूर्वक देखें। घंटा घडियाल बजाएं। प्रसाद का वितरण करें। चंपत राय ने बताया कि पांच किलो पीले अक्षत घी व हल्दी में रंगे हुए पीतल के कलश में दिए गए है। ये देश के 100 स्थानों पर जाएंगे। सौ स्थानों के कार्यकर्ता आज पास के जिलों का हिसाब लगाकर उसमें अक्षत मिला करे तैयार करेंगें। दिसम्बर के तीसरे सप्ताह में ये पूजित अक्षत गांव गांव तक पहुंच जाएंगे। 1 जनवरी से 15 जनवरी तक गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले व घर-घर जाकर श्रृद्धापूर्वक भेंट करेंगे। उन्होने कहा कि देश के पांच लाख धार्मिक स्थानों के आस-पास धर्मिक व सात्विक वातावरण बनाएं। 22 जनवरी को सूर्यास्त के पश्चात् 5 दीपक अवश्य प्रज्जवलित करें। देश के करोड़ो चौखट, आंगन प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दीप प्रज्जवलित करके दीपोत्सव मनाएं। इसके बाद आकर श्री राम लला का दर्शन पूजन करें। कार्यक्रम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टीगण महंत दिनेंद्र दास, डॉ. अनिल मिश्रा जगदगुरु मधवाचार्य, महंत रामकुमार दास, पुजारी रमेश दास, महंत जयराम दास, विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर राव, केंद्रीय उपाध्यक्ष मीनाक्षी पिसवे, बजरंग दल के पूर्व संयोजक क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा, सोहन सोलंकी, गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख प्रदीप पांडे, प्रांत संयोजक राकेश वर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज, प्रांत प्राधिकारी पुणनेंद्र, राजेश सिंह 84 कोसी परिक्रमा के प्रमुख सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें