Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

पौराणिक रामलीला के दूसरे दिन हुआ प्रभु श्रीराम के जन्म और मुनि आगमन का भावपूर्ण मंचन, संत-महंतों की मौजूदगी में गूंजे जय

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को राखी बांध कर अनोखे अंदाज में मनाया गया रक्षाबंधन

बमबम यादव

Sat, Sep 2, 2023

श्रावणकुंज मंदिर में महंत रामेश्वरी शरण ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बांधा प्रतीकात्मक रक्षाबंधन

प्रदेश की बहनों की रक्षा के लिए भेजा रक्षा सूत्र और उनके तस्वीर की आरती उतार व राखी बांध कर लिया आशीर्वाद

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या प्रसिद्ध पीठ श्रावणकुंज मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को राखी बांध कर अनोखे अंदाज में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर श्रावणकुंज मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को राखी बांध कर अनोखे अंदाज में मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार। मंदिर की महंत रामेश्वरी शरण ने सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रदेश की बहनों की रक्षा के लिए भेजा रक्षा सूत्र और उनके तस्वीर की आरती उतार कर राखी बांध कर लिया उनका लिया आशीर्वाद। महंत रामेश्वरी शरण का कहा कि सीएम योगी एक सन्त है और वे भी एक सन्त इस रिश्ते से दोनों सन्तों के बीच भाई बहन का रिश्ता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए महंत रामेश्वरी शरण ने कहा कि दो सौ रुपये गैस के दाम कम करके की बहनों को रक्षाबंधन के त्योहार पर बहुत बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी के शासन काल मे बहने सुरक्षित है और कानून व्यवस्था राज है और उन्होंने कहा कि वे यही मंगलकामना करती हैं कि ऐसे ही कानून व्यवस्था का राज बना रहे। मंदिर में चल रहें झूलनोत्सव का विधिवत समापन किया गया। महंत रामेश्वरी शरण ने कहा कि सावन शुक्ल तृतीया से मंदिर में झूलनोत्सव का शुभारंभ होता है जो बड़े ही हावभाव के साथ चलता है। उन्होंने कहा कि झूलनोत्सव का समापन रक्षाबंधन के दिन होता है। जिसमें सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान भी किया जाता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें