Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: राम यात्रा से जीवन यात्रा सर्वोत्तम मार्ग :शक्तिपीठाधिपति

बमबम यादव

Tue, Nov 7, 2023

राष्ट्रीय संत वसंत विजय महाराज के राम दरबार में सनातन धर्म के मंत्रों की शक्ति का दिखा दिव्य नजारा

भगवान गणेश के 108 नामों का सस्वर पाठ से 5 लाख महालक्ष्मी मंत्र व कुमकुम अर्चन पूजा एवं 50 हजार यज्ञ आहुति का हुआ शुभारंभ

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के प्रतिष्ठित पीठ हनुमान बाग में दीपावली के पावन अवसर पर श्रीराम राज्याभिषेक महाकथा का समारोह पूर्वक शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रथम दिवस रामकथा का प्रसंग व्यासपीठ से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर महंत अवधेश दास, हनुमान बाग पीठाधीश्वर महंत जगदीश दास व महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन कर किया। कथा के प्रथम दिवस व्यासपीठ से श्री कृष्णागिरी पार्श्व पद्मावती शक्तिपीठ तीर्थ धाम शक्तिपीठाधिपति मंत्र शिरोमणि राष्ट्रीय संत वसंत विजय महाराज ने कि भगवान की कथा मंगलकारी है जो अमंगल का नाश करती है। कथा हमें परमात्मा तक पहुंचाने का सबसे सुगम मार्ग है। इसके द्वारा हमें भगवान का सानिध्य मिलता है। अवधधाम में रामकथा का श्रवण करने और कराने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है। वह भी जब भगवान का राज्याभिषेक हो रहा हो। अयोध्या जी में दीपोत्सव के इस पावन अवसर पर ये कार्यक्रम हो रहा है। तो उसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। अमृतमयी श्रीरामकथा के प्रथम दिवस भक्तों को रसास्वादन कराते हुए प्रख्यात रामकथा मर्मज्ञ कथाव्यास व्यासपीठ से कथा कहते है कि भगवान श्रीराम ने पूरी दुनिया को मानवता का पाठ पढ़ाया। हमें भगवान की मर्यादा का पालन करना चाहिए। वसंत विजय महाराज ने कहा किजीव प्रभु राम का अनुसरण करे। उनके बतलाए हुए सच्चाई के मार्ग पर चले। साथ ही उनकी मर्यादा को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करे। बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर महंत अवधेश दास ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम आ रहे है उसके पहले वसंत जी महाराज आ गये ये बड़ा सौभाग्य का विषय है। अयोध्या में अभूतपूर्व भक्त संत आ रहे है। शिव उपासक वसंत जी महाराज आये है। भगवान का महा राज्याभिषेक होने जा रहा है। आज अयोध्या सज रही है। चारों तरह मंगलध्वनि बज रहा है। हनुमान बाग पीठाधीश्वर महंत जगदीश दास ने कहा कि अयोध्या धाम बड़ी पवित्र नगरी, रोम रोम में राम को बैठाओ तर जाओगे। उन्होंने कहा कि शिव उपासक वसंत विजय जी द्धारा यह दिव्य कार्यक्रम हो रहा है। यहां पर 5 लाख महालक्ष्मी मंत्र व कुमकुम अर्चन पूजा एवं 50 हजार यज्ञ आहुति होगी।महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि आज राम जी का राज्यभिषेक स्थापना की तैयारी पूरी है। आज भगवान का दिव्य दीपोत्सव हो रहा है। आज सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वाले देखे वे रहें न रहें सनातन संस्कृति हमेशा रहेगी। आज सनातन धर्म की ध्वजा लेकर अयोध्या आये है वसंत विजय जी। जयघोष कर रहे है। कार्यक्रम में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, हनुमानगढ़ी के पुजारी संत राजू दास, राजेश महराज, सुनील दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें