Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

पौराणिक रामलीला के दूसरे दिन हुआ प्रभु श्रीराम के जन्म और मुनि आगमन का भावपूर्ण मंचन, संत-महंतों की मौजूदगी में गूंजे जय

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामनगरी का झूलनोत्सव हुआ चटक,बह रही गीत संगीत की त्रिवेणी

बमबम यादव

Sun, Aug 27, 2023

मंदिर-मंदिर चल रहे झूलन उत्सव का उल्लास सर्वत्र बिखरने लगा

सियारामकिला झुनकी घाट में झूलनोत्सव का छाया उल्लास, चहुंओर बह रही गीत संगीत की त्रिवेणी

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या का झूलनोत्सव अपने शबाब पर है। सावन झूला महोत्सव के सातवें दिन मंदिर-मंदिर चल रहे झूलन उत्सव का उल्लास सर्वत्र बिखरने लगा है। आज एकादशी से पर्व का उत्सव अपने चरम पर हो गया। श्रीरामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के झूलनोत्सव में रामजन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन चिह्नित मंदिरों के संत-महंतों को आमंत्रित कर उन्हीं के सानिध्य में उत्सव मनाया जा रहा है। सायं बेला में आयोजित उत्सव में सांस्कृतिक रसधारा भी प्रवाहमान हो रही है। वहीं कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट की ओर से आम्त्रिरत संतों को अंगवस्त्रत्त्म भेंटकर सम्मानित किया जा रहा है।
प्रत्येक मन्दिरों में नयनाभिराम झूलन झांकी भास्वर हो उठी है। महीने भर के इस श्रृंगार उत्सव में अयोध्या की गली गली , हरभर , जनमन रामरस के रागरंग से लबालब भरने लगा है। इसी श्रृंखला में मां सरयू के पावन तट पर सुशोभित प्रसिद्ध पीठ श्री सियाराम किला झुनकी घाट में झूलनोत्सव का चटक हो गया है। भगवान युगल सरकार झूले पर विराजमान है तो श्रीमहंत करुणानिधान शरण महाराज उन्हें झूला रहें। पूरा मंदिर परिसर झूलन के पदों पर झूम रहा है। श्रीमहंत करुणानिधान शरण के सानिध्य में झूलनोत्सव की महफिल सज रही है। आचार्य पदों का गायन पूरे माहौल को और भी रसभरा कर रहा है। पद गायन करने वाले संगीतज्ञों का सम्मान हो रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें