Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: गलत कामों से बचने की प्रेरणा देता है रमजान: सुल्तान

बमबम यादव

Fri, Mar 29, 2024

अभिराम वार्ड के लोकप्रिय पार्षद सुल्तान अंसारी ने कहा, लोगों की सेवा करना है उद्देश्य

कहा, रोजा झूठ हिंसा, बुराई, रिश्वत तथा अन्य तमाम गलत कामों से बचने की प्रेरणा देता

अयोध्या। कोई भी धर्म चाहे वह हिंदुमुस्लिम या ईसाई हो, सभी इंसान को इंसान बने रहना सिखाते हैं। इंसान चाहे कितना भी अमीर या गरीब हो धर्म के परचम तले अनुशासन ही सीखता है। मुल्क के संविधान के साथ अपने मजहबी कानून के अनुसार चलने वाला ही सच्चा मुसलमान है। रोजा ईश्वर की मुकम्मल आराधना है, जो हर मुसलमान का दायित्व है। रमजान बड़ी बरकतों का महीना है, अल्लाह की रहमतों का महीना है। उक्त बातें अभिराम वार्ड के लोकप्रिय पार्षद सुल्तान अंसारी ने कही। पार्षद सुल्तान अंसारी आज अपने क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर घरों में जाकर लोगों से उनकी समस्याओं के बारें में जानकारी कर रहें थे,और उन समस्याओं को दूर करने में पूरी तल्लीनता से लगे थे। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म की पांच बुनियादी चीजों में एक रमजान भी है, इसकी खास अहमियत है। यह महीना इस्लाम के सबसे पाक महीने में शुमार किया जाता है। इसमें पूरे महीने अल्लाह की इबादत कर हम नेकी और सवाब की राह पर चलते हैं। साथ ही जिंदगी भी भर अच्छे काम करतें रहने का संकल्प लेते हैं। सुल्तान अंसारी ने कहा कि कुरान शरीफ में अल्लाह का हुक्म है कि रमजान का रोजा हर बालिग स्त्री और पुरुष पर फर्ज है। रोजा यानी तमाम बुराइयों से परहेज करना। सनातन और अन्य धर्मों  में भी जैसे उपवास का महत्व है, वैसे ही इस्लाम में रोजा का। इसी तरह यदि किसी जगह लोग किसी की बुराई कर रहे हैं तो रोजेदार के लिए ऐसे स्थान पर खड़ा होना मना है। मुसलमान रोजा रखता है, ताकि उसके हृदय में भूखे व्यक्ति के प्रति हमदर्दी हमेशा बनी रहे। रमजान शरीफ में हर नेकी के बदले सवाब 70 गुना अधिक मिलने की बात कही गई है। रोजा झूठ हिंसा, बुराई, रिश्वत तथा अन्य तमाम गलत कामों से बचने की प्रेरणा देता। सुल्तान गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हे मिंया के पुत्र है। नन्हे मिंया को मुसलमान ही नही हिंदू भी बहुत मानता है। क्योंकि हर किसी के सुख दुख में खड़े रहना और लोगों की बढ़चढ़ कर मदद करना नन्हे मिंया में कूटकूट कर भरा है। अपने पिता की इस विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मा उनके पुत्र मोहम्मद इमरान अंसारी व सुल्तान अंसारी ने उठा रखा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें