Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: प्राण प्रतिष्ठा की सफलता के लिए चल रहा जैनमंदिर में अनुष्ठान

बमबम यादव

Mon, Jan 22, 2024

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हर्षोल्लास पूर्वक हर आने वाले राम भक्त को वात्सल्य भोज करवा करके प्रफुल्लित हो रहा जैन समाज

अयोध्या। श्री भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि दिगम्बर जैन मन्दिर रायगंज में जैन समाज भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हर्षोल्लास पूर्वक हर आने वाले राम भक्त को वात्सल्य भोज करवा करके प्रफुल्लित हो रहा है। जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा से कार्यक्रम की कुशलता के लिए जैन मंदिर में अनुष्ठान चल रहा है। 14 दिवसीय अनुष्ठान में भगवान ऋषभदेव की आराधना की जा रही है जिसमें प्रतिदिन मंडल पर अर्घ्य समर्पण किए जाते हैं। एवं इसके साथ विश्वशांति की कामना के लिए प्रभु ऋषभदेव के मस्तक पर प्रतिदिन महाशांतिधारा की जाती है। अयोध्या में वर्तमान में एक नवीन अयोध्या का दर्शन होता है। जिसमें अनेक प्रकार से अयोध्या नगरी सजाई जा रही है एवं नया स्वरूप तीर्थ को प्रदान किया जा रहा है। अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए जैन समाज की अनेक शुभकामनाएँ एवं निर्विघ्नता से कार्यक्रम सम्पन्नता के लिए अनेक अनुष्ठान समाजों में किए जा रहे हैं।
अयोध्या तीर्थ के मंत्री विजय कुमार जी ने बताया कि कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जैन समाज के विशिष्ठ महानुभाव अनेक प्रांतों से पधार रहे हैं जिसमें अयोध्या तीर्थ के पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी, श्रवणबेलगोला-कर्नाटक मठ के चारूकीर्ति स्वामीजी मूडबद्री के भटटारक चारूकीर्ति जी एवं जैन समाज के राजा डॉ. डी. वीरेन्द्र हेगडे धर्मस्थल कुलाधिपति श्री सुरेश जैन तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय मुरादाबाद एवं अनेक संतगण व श्रावक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए अनेक स्थानों से पधार रहे हैं। अयोध्या तीर्थ के अमरचंद जी लखनऊ, कार्यध्यक्ष अनिल जैन- प्रीत विहार (दिल्ली) मंत्री विजय कुमार जैन, मंत्री जीवन प्रकाश जैन, आदीश जैन, शुभचंद जैन लखनऊ आदि सम्मिलित हो रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें