Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: उत्तर तोताद्रिमठ के कमलाकांताचार्य महाराज को संतों ने किया नमन

बमबम यादव

Tue, Aug 12, 2025
उत्तर तोताद्रिमठ के कमलाकांताचार्य महाराज को संतों ने किया नमन गुरुदेव गौ, संत सेवी होने के साथ-साथ विलक्षण प्रतिभा के धनी संत रहे: स्वामी अनंताचार्य श्रीमज्जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी अनंताचार्य महाराज एवं मैनेजिंग ट्रस्टी केशव नारायण दूबे द्वारा पधारे हुए संत-महंत, धर्माचार्य, विशिष्टजनों का स्वागत-सत्कार किया गया अयोध्या। रामनगरी में रामानुज संप्रदाय की प्रतिष्ठित पीठ उत्तर तोताद्रिमठ, विभीषणकुंड के पूर्वाचार्य योगिराज बालब्रह्मचारी स्वामी कमलाकांताचार्य महाराज को संतों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अवसर उनकी 11वीं पुण्यतिथि महोत्सव का रहा। जो मठ में निष्ठापूर्वक मनाई गई। संतों ने उन्हें श्रद्धा से याद किया। सोमवार को मठ प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में अयोध्याधाम के विशिष्ट संत-महंत एवं धर्माचार्यों ने स्वामी कमलाकांताचार्य के चित्रपट पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। साथ ही साथ उनके कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और अपनी-अपनी वाक पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले मठ में विराजमान लक्ष्मी वेंकटेश भगवान का सुबह दिव्य श्रृंगार किया गया। उसके बाद विविध पकवानों का भोग लगाकर पूजन अर्चन, आरती हुआ। पुण्यतिथि महोत्सव पर संत-महंत, धर्माचार्य, विशिष्टजन व मठ से जुड़े शिष्य-अनुयायी, परिकरों ने प्रसाद ग्रहण किया। उत्तर तोताद्रिमठ के वर्तमान पीठाधीश्वर श्रीमज्जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी अनंताचार्य महाराज एवं मैनेजिंग ट्रस्टी केशव नारायण दूबे द्वारा पधारे हुए संत-महंत, धर्माचार्य, विशिष्टजनों का स्वागत-सत्कार किया गया। इस अवसर पर श्रीमज्जगतगुरु स्वामी अनंताचार्य ने बताया कि भादौ कृष्णपक्ष द्वितीया तिथि पर मठ में गुरुदेव स्वामी कमलाकांताचार्य महाराज की ग्यारहवीं पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि महोत्सव पर अयोध्या धाम के विशिष्ट संत-महंत, धर्माचार्य सम्मिलित हुए। जिन्होंने गुरुदेव को पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। गुरुदेव गौ, संत सेवी होने के साथ-साथ विलक्षण प्रतिभा के धनी संत रहे@। जिनका व्यक्तित्व बड़ा ही उदार था। सरलता तो उनमें देखते ही झलकती थी। उनके अंदर संतत्व के सारे गुण रहे। उन्होंने आश्रम का सर्वांगीण विकास किया। जहां गौ, संत, विद्यार्थी, आगंतुक सेवा के साथ-साथ संस्कृत महाविद्यालय भी संचालित हो रहा। मठ अपने उत्तरोत्तर समृद्धि की ओर अग्रसर है। इसकी गणना अयोध्या प्रमुखतम पीठों में होती है। गुरुदेव आज हमारे बीच में नही हैं। लेकिन उनकी यश-कीर्ति सदैव हम सबके साथ रहेगी। पुण्यतिथि पर महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, हनुमानगढ़ी के सरपंच रामकुमार दास, जगतगुरु स्वामी धरणीधराचार्य, जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्याम नारायणाचार्य, जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी सूर्यनारायणाचार्य, स्वामी बालकृष्णाचार्य, डॉ. सुनीता शास्त्री, स्वामी माधवाचार्य, आचार्य गोविंद शास्त्री, स्वामी दाशरथी दास समेत अन्य संत-महंत, धर्माचार्य और मठ से जुड़े शिष्य-अनुयायी, परिकर मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें