Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: महंत राम भूषण दास महाराज को संतों ने किया नमन

बमबम यादव

Mon, Jul 14, 2025
महंत राम भूषण दास महाराज को संतों ने किया नमन श्री पंच रामानन्दी निर्वाणी अनि अखाड़ा के श्री हनुमत कथा मंडपम में हुआ विशाल भंडारा, संतों का हुआ परम्परागत स्वागत अतिथियों का स्वागत अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत गौरीशंकर दास महाराज ने किया अयोध्या। श्री हनुमानगढ़ी के पट्टी बसंतिया के साकेतवासी पूज्य श्री नंदराम दास जी महाराज शिष्य साकेत वासी राम भूषण दास जी का साकेतवास उपरांत विशाल भंडारा का आयोजन आज श्री पंच रामानन्दी निर्वाणी अनि अखाड़ा के श्री हनुमत कथा मंडपम में हुआ। जिसमें हनुमानगढ़ी समेत पूरी अयोध्या के संतों महंतों ने राम भूषण दास महाराज को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम का संयोजन महंत रमेश दास महाराज एवं संत अभय दास महाराज पुजारी ने किया। श्री बनवासी राम आश्रम एवं श्री बनवासी राम सेवा संस्थान ट्रस्ट दंत धवन कुंड तिराहा के तत्वावधान में संतों का परम्परागत तरीकें से स्वागत हुआ। संतों का अभिनन्दन पट्टी बसंतिया के वरिष्ठ नागा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत गौरीशंकर दास महाराज ने किया। इस मौके पर निर्वाणी अनि अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, महासचिव महंत सत्यदेव दास, जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य महाराज, वृंदावन से पधारे महंत सनतकुमार शरण, हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास, तुलसीदास जी की छावनी पीठाधीश्वर महंत जनार्दन दास, प्रयागराज से पधारे महंत राम दास, पट्टी बसंतिया के महंत राम चरण दास, महंत धर्म दास, संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास, महंत गिरीश दास, महंत मनीष दास, महंत हरिभजन दास, महंत राघव दास, महंत राजेश दास पहलवान, महंत रामकुमार दास, महंत हरिनाम शरण, मेघनाथ दास, उपेंद्र दास, सूर्यभान दास, पुजारी राजन दास सहित बड़ी संख्या में नागा साधु संत मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें