Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: पीडीए के नायक अखिलेश यादव का संतों ने मनाया जन्म दिवस

बमबम यादव

Tue, Jul 2, 2024

रामनगरी के संतों ने हवन कुंड में आहुतियां डाल सपा मुखिया अखिलेश को दिया दीर्घायु का आशीर्वाद 

अपने नेता के जन्मदिन पर महंत बालयोगी रामदास ने प्रसिद्ध पीठ करतलिया बाबा आश्रम में किया यज्ञ हवन,वृक्षारोपण तो कुष्ठ आश्रम में बाटें फल 

अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठ करतलिया बाबा आश्रम के महंत बालयोगी रामदास सेवा करके बड़े ही सादगी के साथ पीडीए के नायक सपा मुखिया अखिलेश यादव का 51 वां जन्मदिन मनाया। जिसमें रामनगरी के संतो की सेवा भोजन प्रसाद व वृक्षारोपण भी किया गया। रामनगरी के संत हवन कुंड में आहुतियां डाल अखिलेश को दीर्घायु का आशीर्वाद दिये। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 51वां जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ अयोध्या में मना जिसमें सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न कार्यक्रमों हुए। रामनगरी के करतलिया बाबा आश्रम के महंत बालयोगी रामदास ने साधु संत के साथ गरीबों मजलूमों की सेवा की। महंत बालयोगी रामदास कहते है कि हम सभी को अपने नेता पर गर्व है। लोगो की सेवा ही हम समाजवादियों की पहचान है। महंत रामदास ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही समाजवाद का प्रयास है। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री सीताराम जी के पूजन अर्चन के साथ शुरु हुई इसके बाद वैदिक आचार्यों ने सपा मुखिया के दीर्घायु के लिए हवन कुंड में आहुतियां डाली। लम्बी उम्र की प्रार्थना करने के बाद पौधरोपण कर किया गया। बालयोगी महंत रामदास जी महाराज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री होते हुए अखिलेश यादव जितनी सरलता से आम जनमानस से मिलते हैं कोई नेता इतनी सरलता से उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 1973 को अखिलेश यादव का जन्म हुआ 51 वर्ष के पूरे हुए इस अवसर पर संतो ने शतायु आशीर्वाद दिया।श्री दास ने बताया कि जनता में अखिलेश जी के प्रति उत्साह है 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 37 सीट जीतकर देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। आने वाले समय में कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से जुड़ कर के 2027 में सपा की सरकार बनेगी। क्योंकि योगी पार्ट 2 की सरकार में जनता उब चुकी है और यह जान गई है कि भाजपा वाले किसी के हित में कार्य करने वाले नहीं हैं। बालयोगी रामदास ने कहा कि बहुत जल्दी संतो की एक टोली बनाकर मंदिर मंदिर समाजवादी विचारधारा को पहुंचाया जाएगा। महंत आनंद दास, महंत विनोद दास, महंत कन्हैया दास, कमल दास, रामतीर्थ दास, सपा प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, अखिलेश पाण्डेय मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें