Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: महापौर के साथ बड़ा भक्तमाल मंदिर में संतों ने की बैठक

बमबम यादव

Tue, Mar 4, 2025
महापौर के साथ बड़ा भक्तमाल मंदिर में संतों ने की बैठक
मंदिर की सम्पत्ति भगवान के नाम है तो फिर टैक्स कैसा: महंत अवधेश दास
संतों ने उठाया बिजली बिल अधिक आने का मसला, हाउस टैक्स को लेकर संतों में रोष
सीवर जल्द से जल्द सफाई के दिए निर्देश
अयोध्या। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने बड़ा भक्तमाल मंदिर परिसर में आयोजित संतों की बैठक में उनकी समस्याएं सुनी और समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मंदिरों का गृह कार्य एवं जलकर माफ कर रखा कर दिया है। इस कारण मंदिर परिसर में चलने वाली अन्य गतिविधियों से संबंधित टैक्स लिया जाएगा।  उन्होंने संतों को बताया कि मंदिरों से प्रतीकात्मक धनराशि ही ली जाएगी। मंदिर के जगमोहन, गौशाला, धर्मशाला, पाठशाला, यज्ञशाला, पाकशाला, परिक्रमा पथ,  महंत का आवासीय परिसर आदि का टैक्स निर्धारित नहीं किया जाएगा। केवल गेस्ट हाउस, बारात घर अथवा दुकानों से संबंधित टैक्स लिया जाएगा।
संतों ने बिजली बिल अधिक आने का मसला भी उठाया। इस पर महापौर ने मुख्य अभियंता विद्युत से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने संतों की समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर महंत अवधेश दास ने कहा कि मंदिर की सम्पत्ति भगवान के नाम है उसका बैक भी वैल्यू नही लगाता है तो फिर टैक्स कैसा। हाउस टैक्स को लेकर संतों में रोष रहा। इस मौके पर माघ मेले में हनुमानगढ़ी, अमावा मंदिर, रामकचहरी, रामनिवास मंदिर आदि इलाके में सीवर की सफाई का भी मुद्दा सामने आया, जिसे जल्द से जल्द समाधान का वादा महापौर ने किया। इस मौके पर महंत अवधेश दास, संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास, महंत वैदेही बल्लभ शरण,महंत शशिकांत दास, महंत राम लखन दास, नागा रामलखन दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास,शिवम श्रीवास्तव सहित कई संत मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें