Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: कुशवाहा मंदिर के महंत बने सनत कुमार दास

बमबम यादव

Thu, Jul 24, 2025
कुशवाहा मंदिर के महंत बने सनत कुमार दास संतो के दिशा निर्देशन में और मंदिर परंपरा के अनुसार सेवा निरंतर करता रहूंगा: महंत सनत कुमार दास अयोध्या। ऋणमोचन घाट स्थित कुशवंशीय भक्त वत्सल भवन कुशवाहा मंदिर के महंत बने सनत कुमार दास अयोध्या के संतो महंतों होने वैष्णो सनातन परंपरा के अंतर्गत सनत कुमार दास को कंठी चद्दर तिलक देकर के कुशवाहा मंदिर का महंत बनाया। जिससे मंदिर में ठाकुर जी की सेवा सुचारू रूप से निरंतर चलती रहे और उत्सव सवैया समय-समय पर मंदिर की परंपरा के अनुसार मनाया जाता रहे। नवनियुक्त महंत सनत कुमार दास ने महाराज ने बताया कि अयोध्या के प्रतिष्ठित संतों महंतों में मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, चक्रवर्ती सम्राट राजा दशरथ जी के राजमहल बड़ा स्थान के महंत बिंदुगद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य, निर्वाणी अनि अखाड़ा श्रीहनुमानगढ़ी के महासचिव महंत नंदराम दास, बावन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण, जानकी घाट बड़ा स्थान के महान जन्मेजय शरण, बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश कुमार दास, वेद मंदिर के महंत रामनरेश दास, श्री राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, श्री राम आश्रम के महंत जय रामदास, परमहंस आश्रम के महंत गोविंद दास, तिवारी मंदिर के महंत महापौर गिरिशपति त्रिपाठी,श्री रामकृष्ण मंदिर के महंत गणेशानंद, महंत उद्धव शरण, महंत राम मिलन शरण, जयसवाल मंदिर के महंत श्यामसुंदर दास, बधाई भवन के महंत राजीव लोचन शरण, पार्षद अनुज दास, प्रियश दास, महंत मनमोहन दास सहित दर्जनों संतों महंतों ने कंठी चद्दर तिलक देकर के कुशवाहा मंदिर का महंत बनाया। संतो के दिशा निर्देशन में और मंदिर परंपरा के अनुसार मंदिर की सेवा निरंतर करता रहूंगा भोग राग उत्सव सवैया समय-समय पर होता रहेगा मंदिर से जड़े और अयोध्या में आने वाले भक्तों श्रद्धालुओं की सेवा सनातन परंपरा के अनुसार निरंतर करता रहूंगा मंदिर में गौ सेवा विद्यार्थी सेवा संत सेवा हमेशा चलती रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें