Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: संकटमोचन सेना ने हनुमानगढ़ी मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

बमबम यादव

Mon, Oct 2, 2023

संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास महाराज ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

अयोध्या। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पूर्व संध्या पर संकट मोचन सेना की तरफ से सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह आयोजन स्वच्छता कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था। स्वच्छता अभियान का नेतृत्व संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास महाराज ने किया। उनके नेतृत्व में संतों द्वारा हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर व सीढ़यों पर साफ-सफाई किया गया। संतों ने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर झाडू लगाया। इस मौके पर संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास महाराज ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसी कार्यक्रम के तहत हम संतों ने हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर और सीढ़यों पर स्वच्छता अभियान चलाया अभियान के अनुसार मंदिर की सीढ़ियों एवं उसके आस-पास की जगहों पर साफ-सफाई किया व झाडू लगाया गया। स्वच्छता अभियान में आचार्य सत्यदेव दास, पहलवान राजेश दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास,श्रीराम दास,शिवम श्रीवास्तव आदि संत शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें