Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस जैसे गम्भीर मुद्दे से भटके सपाई

बमबम यादव

Sat, Jul 26, 2025
संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस जैसे गम्भीर मुद्दे से भटके सपाई पीडीए के नाम पर शक्ति प्रदर्शन तक सीमित रहा सपा का कार्यक्रम अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ा कार्यक्रम, गुटबाजी चरम पर, 2027 साबित होगा सफेद हाथी मंच पर रहा अव्यवस्थाओं का बोलबाला, कार्यकर्ता अफरातफरी की भेंट चढ़े अयोध्या। एक तरफ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार पीडीए का दम भरते हुए 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सत्ता में वापसी का संघर्ष कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ खुद उनके नेता ही उनके स्वप्न का पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। ऐसा ही कुछ नजारा आज संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस के अवसर पर पीडीए आयोजित जनपद अयोध्या की फारेवर लान का कार्यक्रम था। जहां पर लग रहा था कि आज टिकटों का बंटवारा होने वाला है शक्ति प्रदर्शन की होड़ लगी है थी। ना किसी को संविधान पर चर्चा से लेना देना न आरक्षण पर चर्चा और ना ही पीडीए से लेनादेना है। सिर्फ अपने नेता व अपना जिंदाबाद लगाने मे समर्थकों की होड़ लगी लगी थी। जो कार्यकर्ता आ रहे थे वह इस कदर गुटबाजी में मशगूल थे कि वह अपने ही नेता का जिंदाबाद लगा रहे थे उनको ना अखिलेश यादव से लेना है ना समाजवादी पार्टी से लेना है ऐसे में सफेद हाथी साबित हो रहा है आने वाला 2027 का विधानसभा चुनाव। सपा में जिला नेतृत्व से लेकर सारी कमेटियां सिर्फ जेब की साबित हो रही है। ऐसे में बड़ी कठिन है डगर सत्ता में वापसी की। ये आलम तब है जब सपा मुखिया दिन रात परिश्रम करके पीडीए की धार देने में जुटे है वह लगातार अपने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करने में लगे हुए हैं। उसी का ठीक उल्टा अयोध्या जिले में दिखने को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी अयोध्या में गुटबाजी लगातार बढ़ती जा रही है। आज के कार्यक्रम में मंच से ही नेता एकदूसरे को इशारे इशारे में धमका रहें थे। वो भी तक सब चुनावी वर्ष शुरु होने को है। कुछ कट्टर सपा नेता नाम न छापने की शर्त पर बतायें कि कार्यकर्ता अफरातफरी की भेंट चढ़ गयें कोई नेता कार्यकर्ताओं की हालचाल लेने वाला नहीं था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें