Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सेवा परमो धर्मः ही हमारी सनातन संस्कृति की पहचान है: महंत दिलीप दास त्यागी

बमबम यादव

Mon, Nov 11, 2024
सेवा परमो धर्मः ही हमारी सनातन संस्कृति की पहचान है: महंत दिलीप दास त्यागी
चौदह कोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं की सेवा श्री रघुवंश संकल्प सेवा ट्रस्ट ने किया अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा में आये परिक्रमार्थियों के बीच राम के परिक्रमा मार्ग लवकुश नगर में श्री रघुवंश संकल्प सेवा ट्रस्ट अयोध्या धाम के तत्वावधान में पूड़ी सब्जी व छोला चावल प्रसाद का वितरण हुआ, जिसका उद्घाटन श्री रघुवंश संकल्प सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत दिलीप दास त्यागी ने किया। इस दौरान महंत दिलीप दास त्यागी ने कहा कि सेवा परमो धर्मः ही हमारी सनातन संस्कृति की पहचान है। भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण सामाजिक व धार्मिक सेवा है। उन्होंने कहा कि आज मंदिर निर्माण के पश्चात भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। अपार भीड़ से दिख रहा है कि श्रद्धा भक्ति हमारी संस्कृति संस्कार को जीवित रखे हुए है। श्री रघुवंश संकल्प सेवा ट्रस्ट अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी दिलीप दास त्यागी महाराज के संयोजन में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग लवकुश नगर अयोध्या में रघुवंश अभिराम सेवा शिविर लगाकर परिक्रमा कर रहे लाखों श्रद्धालुओं छोले चावल की सेवा प्रसाद के रूप में की गई और उसके साथ जल भी पिलाया गया। यह पूरा आयोजन रघुवंश संकल्प सेवा ट्रस्ट अयोध्या के तत्वावधान में किया गया।इसमें प्रमुख रूप से प्रेरणा स्रोत महंत धर्मदास, खड़ेश्वरी मंदिर महंत राम प्रकाश दास, पुजारी राजेंद्र दास, पुजारी राम किशोर दास, व्यवस्थापक रामरतन साहनी, नीलमणि अचारी बादल, रोशन सिंह चंदन समाजसेवी लखनऊ मुन्ना साहनी आदि दर्जनों लोग सहयोगी रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें