Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भाजपा में पुराने कार्यकर्ताओं के समर्पण की हो रही अनदेखी : शरद पाठक

बमबम यादव

Wed, Apr 26, 2023

मेयर प्रत्याशी के लिए भाजपा से बगावत कर पत्नी अनीता पाठक को चुनाव में उतारा

अयोध्या । नगर निगम से महापौर पद के टिकट के लिए दावेदारी कर रहे भाजपा नेता व मित्रमंच के राष्ट्रीय प्रमुख शरद पाठक बाबा ने आखिरकार सीधी बगावत कर दी है। महापौर पद पर पत्नी अनीता पाठक को उतार कर उन्होंने संगठन पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। बता दें कि श्री पाठक विगत छह महीने से नगर निकाय चुनाव को लेकर सक्रिय थे। बुधवार को यहां भाजपा नेता शरद पाठक बाबा ने साफ कर दिया कि वह चुनावी मैदान से नहीं हटेंगे। मेयर पद के लिए वह अपनी धर्मपत्नी का नामांकन पहले ही करा चुके थे।
उन्होंने भाजपा संगठन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता को मेयर का टिकट दे दिया गया और पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में रहते हुए वर्तमान भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के शीर्ष नेताओं पर अभद्र टिप्पणी की थी। उनका आरोप कि इस बार पार्षद के टिकट में भी खेल किया गया है। पुराने कार्यकर्ताओं के समर्पण की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। कहा कि पूरी गंभीरता के साथ जनता के बीच जाकर प्रचार किया जा रहा है वह निरंतर जनता के बीच में बने हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें