Saturday 22nd of August 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

जानकी घाट  स्थित चारुशिला मंदिर में संतों ने की बैठक, अध्यक्षता चारुशिला मंदिर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम-सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी का पंचामृत से अभिषेक; दक्षिण भारतीय वाद्य और मशालों ने मोहा मन

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: प्रसिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में भक्तों की सेवा हेतु लगा शरबत का कैम्प

बमबम यादव

Sat, Apr 6, 2024

संकट मोचन सेना ने हनुमानगढ़ी निकास द्धार लगाया विशाल शरबत वितरण कैम्प

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद शरबत के रुप मे उपलब्ध करा रहा श्री ज्ञान अन्न क्षेत्र: महंत संजयदास

अयोध्या। रामनगरी में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, ये भी दिन प्रतिदिन और बढ़ती जा रही है। भीड़ का आलम ये है कि राम जन्म भूमि व हनुमानगढ़ी में सुबह से लेकर शाम तक भक्त लाइन लगा भगवान का दर्शन पूजन कर रहें है। अप्रैल महीना शुरु होते ही भगवान सूर्य नारायण की तपिश बढ़ गई है। ऐसे में भक्तों की सेवा के उद्देश्य से संकट मोचन सेना ने श्री ज्ञान अन्न क्षेत्र के माध्यम से शरबत व नीबू पानी की व्यवस्था हनुमानगढ़ी के निकास द्धार पर कैम्प लगाकर कर रखी है।सुबह से ही लाखों की संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान कर हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन कर रहे है। तो वही इस दौरान हनुमानगढ़ी परिसर में पहुंचे श्रद्धालु हर तरफ बैठे और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं तो परिक्रमा करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। और पर्व को लेकर अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दिया गया है। हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में भी बड़ी संख्या पुलिस बल के जवान तैनात हैं। तो वही अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। हनुमानगढ़ी के निकास द्धार पर अनवरत चल रहे संकट मोचन सेना द्धारा श्री ज्ञान अन्न क्षेत्र में आज से विशाल प्रसाद वितरण किया गया। ये अन्नक्षेत्र पिछले कुछ वर्षों से लगातार संचालित हो रहा है। अन्न क्षेत्र में आज दिव्य प्रसाद वितरण शरबत पिलाकर पुण्य कमाया गया।श्री ज्ञान अन्न क्षेत्र श्री हनुमानगढ़ी के शीर्ष श्रीमहंतज्ञानदास जी महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास चला रहे हैं। महंत संजयदास ने बताया कि हमारे पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से हम सब ये शरबत व नीबू पानी के साथ प्रसाद वितरण अन्न क्षेत्र प्रतिदिन चला रहे है।  सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक चलने वाले इस भंडारे में तीर्थयात्रियों और गरीबों को बैठा कर प्रसाद ग्रहण कराया जाता है, साथ ही निकास द्धार पर कैम्प लगाकर भक्तों को शरबत पिला रहें है।इस मौके पर संकट मोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष पुजारी हेमंत दास जी लगातार कैम्प का निरीक्षण कर भक्तों की सेवा में लगे है। पुजारी हेमंत दास जी ने कहा कि यह कैम्प पूरे गर्मी के सीजन में रहेगा जो अक्टूबर तक चलेगा।इस मौके पर अजीत दास, विराट दास, महंत संजय दास जी के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव,सर्वजीत सिंह लगे रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें