Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

बीके बहनों ने बड़े भक्तमाल मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज को रक्षासूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद लिया

दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया दीक्षा एवं प्रेरणा दिवस, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; 250 से अधिक ग्रंथों की रचना कर जैन

झूलनोत्सव मनोरंजन का उत्सव नहीं आध्यात्मिक आनंद का उत्सव: महंत अवधेश दास

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भाजपा जनता ही नहीं भगवान राम को भी दिया धोखा : शिवपाल यादव 

बमबम यादव

Wed, Mar 22, 2023

कहा-भाजपा सरकार केवल कुछ बड़े पूंजीपतियों के लिए कर रही कार्य 

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला किया गया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने केवल जनता को ही नहीं भगवान राम तक को धोखा दिया है। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार ने अपने एक भी वायदे नहीं पूरे किए। उन्होंने कहा कि राजनीति में गठबंधन के विकल्प हमेशा खुले रहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दो उप मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2024 में पहले प्रदेश से फिर देश से भाजपा का सफाया करेगी। 

बुधवार को यहां पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय की धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे शिवपाल यादव ने यह बातें पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि न भाजपा कालाधन वापस लाई न ही व्यापारी वर्ग के दोहरे टैक्स माफ किए। रोजगार देने के नाम पर केवल छलावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल कुछ बड़े पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हम रामचरित मानस ही नहीं हर धर्म के ग्रथों का आदर व सम्मान करते हैं। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व बसपा से गठबंधन होगा या नहीं यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा, लेकिन राजनीति में विकल्प हमेशा खुले रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज योगी सरकार जिन कार्यों का ढिंढोरा पीट रही है वह सपा सरकार में ही शुरू हुए हैं। उन्होंने प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम पर भी निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम केशव मौर्या को बड़बोला बताया और कहा कि उनसे पीडब्ल्यूडी विभाग तो चला नहीं उसमें घोर भ्रष्टाचार हुआ है। अब उन्हें छोटा विभाग दे दिया गया है वह भी नहीं संभाल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे डिप्टी सीएम है बृजेश पाठक, वे केवल छापा मारते हैं, पूरा स्वास्थ्य विभाग वेंटीलेटर पर है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने कोआपरेटिव की दुर्दशा कर दी है। सपा की सरकार में कभी खाद की कमी नहीं पड़ी, कभी किसानों के लिए पानी की कमी नहीं पड़ी, कभी बिजली के छापे किसानों पर नहीं पड़े और सिंचाई के लिए किसानों के लिए फ्री पानी तक दिया गया। इससे पूर्व उन्होंने पूर्व विधायक की धर्मपत्नी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस मौके पर आये अतिथियों का स्वागत युवा सपा नेता आशीष पाण्डेय दीपू ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें