Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

बीके बहनों ने बड़े भक्तमाल मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज को रक्षासूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद लिया

दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया दीक्षा एवं प्रेरणा दिवस, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; 250 से अधिक ग्रंथों की रचना कर जैन

झूलनोत्सव मनोरंजन का उत्सव नहीं आध्यात्मिक आनंद का उत्सव: महंत अवधेश दास

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भजन संध्या के रस में सराबोर हुआ श्रावण कुंज

बमबम यादव

Thu, Jun 22, 2023

मंदिर में गीत संगीत की त्रिवेणी के साथ हुआ विशाल भंडारा

भजन संध्या का आनंद लेते महंत जगदीश दास महाराज

वेदपाठी बटुकों व वृद्ध महिलाओं का हुआ विशेष सम्मान

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के प्रसिद्ध पीठों में शुमार श्रावण कुंज मंदिर में बुधवार की देरशाम भजन संध्या की बड़ी सुंदर महफिल सजी। जिसमें गीत संगीत व अध्यात्म की त्रिवेणी की रसधार बही। इस भजन संध्या के समापन पर सौकड़ों वेदपाठी बटुकों व माई बाड़ा व वृद्धा आश्रम की महिलाओं का विशेष सम्मान किया गया। समापन बेला पर विशाल भंडारा किया गया। महोत्सव धूमधाम से मनाया गया एवं भव्य झांकी सजी। महोत्सव को पीठ की वर्तमान पीठाधीश्वर महंत रामेश्वरी देवी ने अपना संयोजकत्व प्रदान किया। महोत्सव की अध्यक्षता प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग के श्रीमहंत जगदीश दास जी महाराज ने किया। 

सायंकाल भोग, आरती पूजन उपरांत मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए थे। श्रद्धालुगण  विराजमान भगवान श्री सीताराम जी युगल सरकार का दर्शन बारी- बारी से करते रहे। मठ में दर्शन-पूजन का सिलसिला सायंकाल से प्रारंभ होकर देररात्रि तक चलता रहा। गर्भगृह से लेकर पूरा मंदिर प्रांगण अनेकानेक फूलों से आच्छादित रहा, जिसकी सुगंध बरबस ही श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रही थी। रंग-बिरंगे विद्युत झालरों की रोशनी से मंदिर परिसर अलोकित रहा। भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें रामनगरी के नामचीन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से उत्सव में चार चांद लगा दिया। इससे महोत्सव में शमां बंध गई और श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। हनुमान बाग के श्रीमहंत जगदीश दास महाराज जी व श्रावण कुंज की महंत रामेश्वरी देवी ने कलाकारों को न्यौछावर भी भेंट किया। संत-महंत और भक्तगणों को भगवान के भजन संध्या महोत्सव का प्रसाद वितरित किया गया। महोत्सव में विशेष सहयोग श्रीकेशरी टीला मधुर माधुरी कुंज के महंत रामप्रिया शरण महाराज का रहा। कार्यक्रम के मुख्य यजमान मुजफ्फरपुर के उघोगपति रमेश टिकमानी ने वृद्ध महिलाओं व वेदपाठी बटुकों का विशेष रूप से सम्मान किया। कार्यक्रम के सह यजमान मुरली  ठाकुर बोकारो, रोशन राय सासाराम रहें। कार्यक्रम की देखरेख में हनुमान बाग के सुनील दास, रोहित शास्त्री रहें।महोत्सव पर काफी संख्या में संत-महंत, धर्माचार्य, भक्तगण सम्मिलित हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें