Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्री गिरिराज जी हैं कलियुग के एकमात्र देवता: महंत श्रीधर दास

बमबम यादव

Fri, Dec 30, 2022

कहा,तीर्थ में कथा श्रवण बड़े ही भाग्यशाली लोगों को मिलता है, अयोध्या बड़ी ही पवित्र भूमि है

अयोध्या। रामनगरी के राम घाट स्थित श्यामा सदन मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के आज पंचम दिवस की पावन कथा का श्रवनपान करा रहे प्रख्यात कथावाचक श्यामा सदन पीठाधीश्वर महंत श्रीधर दास जी महाराज ने कथा में पधारे सभी भक्तों को भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए ब्रज की यादों से जोड़ा। उपस्थित सभी भक्तवृन्द ब्रज की पावन कथा से जुड़कर आनंदित हुए। साथ ही भगवान की माखन चोरी की लीलाओं का वृतांत सुनाया की किस प्रकार छोटे से कन्हैया गोपियों के घर जा जाकर ग्वाल बालों की टोली लेकर माखन की चोरी करते थे। और अपनी शरारत से सबका मन मोह लेते थे।उन्होंने कहा कि सभी ब्रजवासी कन्हैया को बहुत प्यार करते थे। अनेक बाल लीलाओं के साथ अनेक राक्षसों का उद्धार किया। कथाव्यास जी ने गोवर्धन पूजा की महिमा बताते हुए बताया कि श्री गिरिराज जी हैं कलियुग के एकमात्र देवता। जिसके ध्यान मात्र से होता है सभी बाधाओं का निवारण। बालयोगी श्रीधर दास ने कहा तीर्थ में कथा श्रवण बड़े ही भाग्यशाली लोगों को मिलता है। अयोध्या बड़ी ही पवित्र भूमि है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का दिव्य मंदिर बनने जा रहा है। हम लोग बड़े ही भाग्यवान है कि अपने आखों से ये सुनहरा अवसर देखने को मिल रहा है। साथ ही छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाते हुए सभी ने मस्ती में झूमते गाते हुए गिरिराज भगवान के दर्शन किये। श्रीमद् भागवत कथा में भक्तों का भारी हुजूम उमड़ा रहा।कथा से पूर्व व्यासपीठ का पूजन यजमान महेश प्रसाद गुप्ता, आशा गुप्ता समस्त पावटा परिवार ने किया। इस मौके पर श्यामा सदन के संत साधक व शिष्य परिकर मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें