Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

बीके बहनों ने बड़े भक्तमाल मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज को रक्षासूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद लिया

दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया दीक्षा एवं प्रेरणा दिवस, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; 250 से अधिक ग्रंथों की रचना कर जैन

झूलनोत्सव मनोरंजन का उत्सव नहीं आध्यात्मिक आनंद का उत्सव: महंत अवधेश दास

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अशर्फी भवन में श्री राम जन्म महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

बमबम यादव

Thu, Mar 30, 2023

राम कृतु स्तंभ में विराजमान भगवान श्री सीताराम का सपरिवार सरयू जल, गो दुग्ध पंचामृत सर्व औषधी एवं फल के रस 21 रजत कलशों से दिव्य अभिषेक हुआ

अयोध्या। प्रसिद्ध पीठ श्री अशर्फी भवन में श्री राम जन्म महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। आज प्रातः काल राम कृतु स्तंभ में विराजमान भगवान श्री सीताराम  का सपरिवार सरयू जल, गो दुग्ध पंचामृत सर्व औषधी एवं फल के रस 21 रजत कलशों से दिव्य अभिषेक जगदगुरू स्वामी श्री धराचार्य जी महाराज ने किया अभिषेक किया। महराज जी अभिषेक की विशेषता बताते हुए कहते है कि हम सभी जीव प्रभु के अंश हैं और भगवान ही हमारे अंशी हैं। प्रभु सत्ता के बिना हम सभी जीव अधूरे हैं। महाराज जी ने श्री राम जन्म की कथा सुनाते हुए कहा संपूर्ण मानव जाति को मनुष्यता की शिक्षा देने के लिए प्रभु श्री अवध में मनुष्य रूप में अवतरित होते हैं। राम जी के अद्भुत चरित्र हैं प्रभु राम के जैसा भ्रातृत्व प्रेम प्रभु राम जी के जैसा वैराग्य प्रभु राम जी के जैसा वात्सल्य राम जी के जीवन चरित्रों को हम यदि एक चरित्र  भी अपने अंदर आत्मसात कर लें तो भयंकर कलयुग में भी हम सभी जीव स्वस्थ प्रसन्न रह सकते हैं। तेलंगाना के विधायक जनार्दन रेड्डी की धर्मपत्नी यमुना रेडी दक्षिण भारत से श्री राम प्रभु के अभिषेक में सम्मिलित हुई। मध्यान्ह काल में प्रभु के जन्म उत्सव की बधाई गायन हुआ महाराज जी ने सभी भक्तों को बधाई वितरित की सभी भक्तजन अवध में आनंद भयो जय रघुवर लाल की भजनों पर सुंदर नृत्य किया मध्यान्ह में वृहद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।इस मौके पर राधेश्याम खेतान कोलकाता, जेठमल बजाज अलीपुरद्वार, श्रीमती जमुना रेड्डी तेलंगाना व देश के विभिन्न राज्यों से पधारे हुए सभी भक्त भाव विभोर हो गए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें