Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मां सरयू के तट पर होगा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर श्रीराम महायज्ञ: श्रीमहंत धर्मदास

बमबम यादव

Thu, Oct 26, 2023

बाबा अभिराम दास वेदांग शिक्षण-प्रशिक्षण विद्यापीठम विश्वविद्यालय प्रांगण में धार्मिक अनुष्ठान का हुआ शुभारंभ

अयोध्या । सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर श्रीमहंत धर्मदास महाराज ने बताया कि राजघाट के समीप स्थित बाबा अभिराम दास वेदांग शिक्षण-प्रशिक्षण विद्यापीठम विश्वविद्यालय प्रांगण में धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हो चुका है। वैदिक आचार्य व विद्वानगण अनेकों अनुष्ठान कर रहे हैं। वेद मंत्राेच्चार से पूरी अयाेध्यानगरी गुंजायमान है। यह अनुष्ठान श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महाेत्सव पूर्व से प्रारंभ हो गया है। प्राण-प्रतिष्ठा महाेत्सव के क्रम में 15 जनवरी से 25 जनवरी तक श्रीराम महायज्ञ का कार्यक्रम है। इसकाे लेकर विजयादशमी काे ध्वजा पूजन हुआ। अयोध्याधाम माेक्षदायिनी नगरी है, जिसे सप्तपुरियाें में मस्तक कहा गया है। जहां मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम ने अवतार लिया। भगवान श्रीराम जो धर्म स्वरूप है। वह जनवरी माह में श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान होने जा रहे हैं। उनका दिव्य भव्य मंदिर 90 प्रतिशत से ज्यादा बनकर तैयार हो गया है। जाे हम सबके लिए खुशी की बात है। इस दरम्यान पूरे देशभर में भव्य उत्सव मनाया जायेगा। जाे ऐतिहासिक और अद्भुत हाेगा। हम लाेगाें के लाखाें वर्षाें का सपना साकार हाेने जा रहा है। जब श्रीरामलला सरकार अपने दिव्य भव्य भवन में विराजमान हाेंगे। मां सरयू के तट पर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया गया है। पूरे विश्व के लोग धर्म स्वरूप मर्यादा पुरुषोत्तम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बनेंगे। जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। तो जगह-जगह आयोजन होगा, प्रसाद बांटा जायेगा। चहुंओर खुशी का माहौल हाेगा, जिसमें रमकर रामभक्त भक्तिमय माहाैल में सराबाेर हाेंगे। प्रत्येक व्यक्ति इस खुशी के माहाैल में सम्मिलित होकर अपने-अपने घराें, गांवों, शहराें व अन्यत्र जगह उत्सव मनाएं। दीप जलाकर दीवाली मनाएं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें