Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्रीराम जानकी का 8वां प्राकट्‌योत्सव धूमधाम से मनाया गया

बमबम यादव

Fri, May 9, 2025
श्रीराम जानकी का 8वां प्राकट्‌योत्सव धूमधाम से मनाया गया कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह समेत संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास का हुआ अभिनन्दन अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठों में शुमार भक्ति भवन मोतिहारी मंदिर स्वर्गद्वार, अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम जानकी का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान के प्राकट्य उत्सव को मोतिहारी मंदिर के वर्तमान पीठाधिपति महंत रामप्रवेश दास महाराज ने अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। बृहस्पतिवार की सुबह मंदिर के गर्भगृह में विराजमान युगल सरकार का विद्वान वैदिक आचार्यों द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ पंचामृत, फलों का जूस और सुगंधित सर्व औषधियों से अभिषेक पूजन किया गया। तदुपरांत भगवान राम जानकी को नवीन वस्त्र धारण कराया। उसके बाद दिव्य श्रृंगार किया गया। तदुपरांत युगल सरकार को 56 भोग लगाकर महाआरती उतारी। फिर भगवान के पाटोत्सव का प्रसाद भक्तजनों में वितरित किया गया। गर्भगृह से लेकर पूरे मंदिर को भांति-भांति के सुगंधित फूलों से सजाया गया था। जिसकी शोभा देखते ही बन रही थी। मठ में भगवान के प्राकट्योत्सव का कुछ अलग ही उल्लास दिखा। जहां आस्था और श्रद्धा की त्रिवेणी बह रही थी। अयोध्यानगरी के नामचीन कलाकारों ने अपने गायन-वादन से प्राकट्य उत्सव में चार-चांद लगा दिया। उन्होंने उत्सव की महफिल सजा दी। इससे श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। काफी संख्या में साधु संत एवं भक्तजनों ने बड़े ही चाव संग फलाहारी प्रसाद ग्रहण किया। मोतिहारी मंदिर के साकेतवासी महंत हरिनारायण दास महाराज के कृपापात्र एवं वर्तमान पीठाधीश्वर महंत रामप्रवेश दास ने पधारे हुए संत-महंतों का स्वागत सत्कार किया। उन्होंने बताया कि मंदिर में विराजमान भगवान राम जानकी का 8वां प्राकट्‌योत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिर की स्थापना वर्ष 1806 में हुआ था। जिसका नवनिर्माण 5 मई 2017 को किया गया। तब से हर वर्ष युगल सरकार का पाटोत्सव मनाया जा रहा। महोत्सव पर महंत कमलनयन दास, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, अधिकारी राजकुमार दास, संकटमोचन सेना अध्यक्ष संजय दास, महंत जन्मेजय शरण, महंत अवधेश दास, महंत अवधकिशोर शरण, महंत रामलोचन शरण, महंत वीरेंद्र दास, महंत राजन बाबा, महंत प्रियाशरण, सर्वेश्वर दास, महंत किशोरी शरण, महंत माधवदास, महंत राकेश शरण, महंत रामशरण दास, हेमंत दास, कल्लू दास, एमबी दास, शैलेंद्रमणि पांडेय, पार्षद अंकित त्रिपाठी, प्रियेश दास, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के प्रभारी नीलेश सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें