Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सपा ने अवधेश प्रसाद को बनाया लोकसभा प्रत्याशी

बमबम यादव

Wed, Jan 31, 2024

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अयोध्या। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव की पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में फैजाबाद लोकसभा सीट से मुलायम के साथी रहे अवधेश प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है. इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार है. इसके साथ ही फैजाबाद लोकसभा सीट को लेकर अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह सीट भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में जानी जाती है. इस पर मुझे समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है. मैं शीर्ष नेतृत्व अखिलेश यादव  को धन्यवाद देता हूं. इसके साथ ही अवधेश प्रसाद ने कहा कि फैजाबाद की जनता की सेवा करना मर्यादा की नगरी में मर्यादा के साथ विकास प्राथमिकता रहेगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टिकट दिया है वही अवधेश प्रसाद ने कहा कि मै इतिहास कायम करूंगा जिसमें बेरोजगारों, गरीबों और सभी समाज के लोगों के लिए निरंतर काम करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरे रोम रोम में राम है उन्हीं की कृपा से मैं फ़ैजाबाद सीट से 9 बार के विधायक औऱ 6 बार मंत्री रहा चुका हूँ। बता दे कि मूलरूप से सोहावल तहसील क्षेत्र के गौहनिया सुरुवारी के रहने वाले अवधेश प्रसाद ने वर्ष 1977 में जनता पार्टी के बैनर तले सियासत की शुरूआत की थी. तब जनपद की सुरक्षित विधासभा रही सोहावल विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरे और जीत दर्ज की..फिर वर्ष 2008 के परिसीमन के बाद सोहावल सु. विधानसभा क्षेत्र का अस्तित्व खत्म हुआ और मिल्कीपुर विधानसभा को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया तो अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर को अपनी सियासी जमीन बनायी। वर्ष 2012 की सपा लहर में मिल्कीपुर क्षेत्र से विधायक चुने गये और कैबिनेट मंत्री भी बने. हालांकि वर्ष 2017 की बीजेपी लहर में सियासत के महारथी माने जाने वाले प्रसाद अपनी सीट बचा नहीं सके और हार का स्वाद चखना पड़ा, लेकिन उस हार को प्रसाद ने 2022 में जीत में बदल नौवीं बार विधायक बन गये।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें