Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: निकाय चुनाव में सपा की होगी ऐतिहासिक जीत : पारसनाथ

बमबम यादव

Thu, Apr 6, 2023

सीताकुंड में पार्षद प्रत्याशी अजय यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव व पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे का किया स्वागत

अयोध्या नगर निगम में समाजवादी पार्टी की होगी ऐतिहासिक जीत : रामबक्श यादव

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव का रामनगरी अयोध्या के सीताकुंड में पार्षद प्रत्याशी अजय यादव ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का अस्तित्व उसके कार्यकर्ताओं से हैं ,कार्यकर्ता अगर एकजुट रहते हुए आगे बढ़ेंगे तो प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है ।उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव और निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ उतरेगी और अपने प्रत्याशियों को विजय दिलाएगी। स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने कहा समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सरकार बनायेगी। आज जनता सपा सरकार को याद कर रही है। भाजपा सरकार के अत्याचार से आज हर कोई परेशान है। पूरी अयोध्या में तोड़ फोड़ चल रही है। अधिकारी जनता को परेशान कर रहे है। भाजपा नेताओं ने जनता को ठगने का काम किया है। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक सभा के राष्ट्रीय नेता रामबक्श यादव ने बताया कि आज जनता समाजवादी पार्टी की तरह आशा भरी निगाह से देख रही है। भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और भी बढ़ गई है। जनता परेशान है। आज सीताकुंड में युवा नेता अजय यादव के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री जी का जोरदार स्वागत हुआ है। उन्होंने कहा कि अयोध्या नगर निगम में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। पार्षद प्रत्याशी अजय यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष का स्वागत किया और आने वाले लोकसभा और निकाय चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज जायसवाल, श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, डा अवधेश यादव, अनिल सिंह राना, ललित यादव, सुरेश माझी, अविनाश चन्द्र तिवारी, राजकुमार, राज कपूर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें