Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनुमंत लला को लगाया गया कढ़ी प्रसाद का विशेष भोग

बमबम यादव

Tue, Nov 5, 2024

हनुमंत लला को लगाया गया कढ़ी प्रसाद का विशेष भोग

भंडारे के साथ अतिथियों सहित कलाकारों को किया गया सम्मानित हनुमान किला सहित अन्य मंदिरों में बधाई गान के बीच किया गया विशेष पूजन

अयोध्या। 'हे जगवंदन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारम्बार' की स्तुति के साथ सोमवार को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ हनुमंत लला का छठयोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बजरंगबली का विशेष श्रृंगार कर उनकी आरती पूजा की गयी। वहीं कढ़ी चावल का विशेष भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया। हनुमानगढ़ी में आचार्य परम्परा के अनुसार भगवान की पूजा अर्चना कर मध्याह्न कढ़ी प्रसाद का विशेष भोग लगा। वहीं हनुमत उपासना के विभिन्न केंद्रों में बधाई गान का सिलसिला शरद पूर्णिमा से ही चल रहा था। छठयोत्सव पर यह उल्लास चरम पर दिखा। हनुमान किला में मंदिर के महंत रामभजन दास के सानिध्य व उनके उत्तराधिकारी राम किशोरदास के संयोजन में आयोजित उत्सव में नित्य के क्रम में बधाई गान का क्रम प्रातःकाल से शुरू होकर दोपहर तक चलता रहा। इसके पहले भगवान का विशेष श्रृंगार कर उनकी आरती उतारी गयी। बधाई गान में डूबे मंदिर के महंत रामभजन दास ने अतिथियों व कलाकारों को सम्मानित किया। इसी कड़ी में हनुमत निवास,हनुमत सदन, हनुमत भवन, बजरंग भवन,हनुमत विजय कुंज, हनुमत कृपा कुंज, आंजनेय आश्रम व गहोई मंदिर में भी छठयोत्सव पूरे श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में आमंत्रित अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें