Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्री सरयू निकुंज मंदिर का 20 वां वार्षिकोत्सव का छाया उल्लास

बमबम यादव

Mon, Mar 10, 2025
श्री सरयू निकुंज मंदिर का 20 वां वार्षिकोत्सव का छाया उल्लास

मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, मां सरयू के तट पर हुआ पूजन अर्चन

अयोध्या। श्रीराम लला के परकोटे रामकोट में स्थिति श्री सरयू निकुंज मंदिर में भगवान श्रीराम जानकी जी महाराज का 20 वां वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भगवान के 20 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर रविवार से मंदिर में श्री सीताराम नाम अखंड संकीर्तन का शुभारंभ हुआ और प्रतिदिन ठाकुर जी का अभिषेक पट्टा अभिषेक किया गया। जिसमें देश के कोने-कोने से आश्रम से जुड़े श्रद्धालु भक्तों ने भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया और आज यानि 10 मार्च को रंगभरी एकादशी के दिन भगवान की भव्य शोभायात्रा श्री सरयू निकुंज मंदिर से मां सरयू के तट तक निकली जिसमें सैकड़ों की संख्या श्रद्धालु संत महंत ठाकुर जी की शोभायात्रा में भाग लिये। श्रीपीठम चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष व श्रीसरयू निकुंज मंदिर के महंत अनंत विभूषित श्री जगतगरु रामानुजाचार्य स्वामी रघुनाथ देशिक जी महाराज ने बताया की प्रत्येक वर्ष श्री ठाकुर जी का वार्षिकोत्सव फागुन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि से रंगभरी एकादशी तक मनाया जाता है और रंगभरी एकादशी के दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है शोभायात्रा मंदिर परिसर से मां सरयू के तट तक निकलती है और शोभायात्रा के साथ भगवान का 20 वां वार्षिकोत्सव संपन्न हो जाता है। जगतगुरु महाराज जी ने बताया कि श्री ठाकुर जी का वार्षिकोत्सव प्रत्येक वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और ठाकुर जी के वार्षिकोत्सव के साथ मंदिर परिसर में अनेकों सेवाएं भी संपादित होती है।ठाकुर जी का वार्षिकोत्सव 5 दिन तक मनाया जाता है जिसमें ठाकुर जी का पूजन अर्चन पट्टा अभिषेक अखंड संकीर्तन और अयोध्या के संतो महंतों और अयोध्या वासियों के साथ साथ मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं को ठाकुर जी का प्रसाद पवाया जाता है। ठाकुर जी के इस वार्षिक उत्सव में जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज, हनुमानगढ़ी के महंत राम कुमार दास जी महाराज, महंत नरसिंह दास जी महाराज, रामकोट के पार्षद हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास जी महाराज सहित सैकड़ों संतों महंतों ने ठाकुर जी के वार्षिकोत्सव पर प्रसाद ग्रहण किए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें