Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: ठाकुर रामजानकी मंदिर जर्जर हालत में,ठाकुर राम जानकी पटना मंदिर ट्रस्ट करायेगा जीर्णोद्धार: राकेश शरण

बमबम यादव

Sat, Nov 16, 2024
ठाकुर रामजानकी मंदिर जर्जर हालत में,ठाकुर राम जानकी पटना मंदिर ट्रस्ट करायेगा जीर्णोद्धार: राकेश शरण प्राचीन पीठ ठाकुर राम जानकी पटना मंदिर ट्रस्ट धार्मिक उत्सव से ओत-प्रोत रहा मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ, उसके बाद विशाल भंडारा आयोजित रहा, जिसमें हजारों-हजार श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया अयोध्या। रामनगरी के नयाघाट स्थित प्राचीन पीठ ठाकुर राम जानकी पटना मंदिर ट्रस्ट धार्मिक उत्सव से ओत-प्रोत रहा। जहां महोत्सव की अनुपम छटा निखर रही थी। मौका कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा का था। इस अवसर पर मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। उसके बाद विशाल भंडारा आयोजित रहा, जिसमें हजारों-हजार श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले मंदिर में विराजमान ठाकुर रामजानकी का वैदिक मंत्रोच्चारण संग अभिषेक- पूजन किया गया। तत्पश्चात नवीन वस्त्र धारण कराकर उनका दिव्य श्रृंगार किया गया। तदुपरांत विविध प्रकार के व्यंजनों व पकवानों का भोग लगाकर भगवान की आरती उतारी। फिर भोग का प्रसाद भक्तजनों में वितरित किया गया। महोत्सव में शामिल होकर भक्तगणों ने अपना जीवन सार्थक बनाया। ठाकुर रामजानकी पटना मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश शरण ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में विराजमान ठाकुर रामजानकी का सुबह अभिषेक पूजन किया गया। उसके बाद उनका भव्य श्रृंगार हुआ। फिर भोग लगाकर भगवान की आरती उतारी गई। मठ में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन हुआ। तदुपरांत भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगणों ने प्रसाद पाया। उन्होंने कहा कि ठाकुर रामजानकी मंदिर जर्जर हालत में है। यह हमारा पुश्तैनी मंदिर है। जो सन 1871 में बना है, जिसको डेढ़ सौ वर्ष होने जा रहा है। इसके जीर्णोद्धार की जरूरत है। इसको देखते हुए हम मंदिर का पुनः निर्माण करेंगे। यहां ठाकुरजी की सेवा, भोग, आरती-पूजन, उत्सव, समैया आदि का कार्यक्रम सुचार रूप से चलता रहेगा। ठाकुर राम जानकी पटना मंदिर ट्रस्ट इसका संचालन करेगा। उसी की देखरेख में यहां सारा कार्य होगा। वही मठ का जीर्णोद्धार करायेगा। अंत में ट्रस्ट के अध्यक्ष ने आए हुए संत-महंत, विशिष्टजनों, अन्य अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी, हनुमानगढ़ी के महंत पहलवान राजेश दास, समाजसेवी अतुल सिंह, शरद कपूर, संजय सिंह, कमलेश दास शास्त्री, नीरज शास्त्री आदि समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें