Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भक्ति करने का उत्तम साधन है श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करना: रामानुजाचार्य

बमबम यादव

Sat, Jul 26, 2025
भक्ति करने का उत्तम साधन है श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करना: रामानुजाचार्य श्रावण झूलनोत्सव के पावन अवसर पर रामलला सदन देवस्थानम अयोध्या के तत्वावधान में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ अयोध्या। रामलला सदन देवस्थानम श्रावण झूलनोत्सव के पावन अवसर पर सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रथम दिवस कथा के शुभारंभ करते हुए रामलला सदन देवस्थानम पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य डॉ स्वामी राघवाचार्य महाराज श्रीमद् भागवत कथा के महात्मा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा अमृत कथा है जिसके श्रवण से मनुष्य भवसागर के पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में भगवान का पावन झूलनोत्सव चल रहा है। चारों मंगल उत्सव मनाया जा रहा है। रामानुजाचार्य जी ने श्रीमद् भागवत का मंगलाचरण करते हुए कहा कई जन्मों के संचित पुण्य उदित होते हैं तब सप्तपूरियों में प्रतिष्ठित श्री अवधपुरी में भगवान के जीवन चरित्र को सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है इस कली काल में भक्ति करने का उत्तम साधन है। श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करना प्रभु के नाम का चिंतन स्मरण करना एवं परोपकार की भावना से कार्य करना हम सभी जीव धन्य हैं जो देव दुर्लभ भारत भूमि में हम सब ने जन्म लिया है। मनुष्य के स्वरूप को पाया है यह वह पवित्र भूमि है जिसका गुणगान देवगण स्वर्ग लोक में भी करते हैं। श्रीमद्भागवत कथा से ईह लौकिक एवं पारलौकिक सुखों की प्राप्ति होती है शरणागत रक्षक है।प्रभु मां उत्तरा के गर्भ में भागवत के उत्तम श्रोता महाराज परीक्षित की प्रभु ने रक्षा की। आज से रामलला सदन में सांयकाल 4 बजे से 7 बजे तक चलेगी, इस कथा का विश्राम 31 जुलाई को होगी। कथा से पूर्व व्यासपीठ का पूजन यजमान ने किया। इस अवसर पर रमेश मिश्रा सिब्बू, राघवेंद्र मिश्रा अप्पू, मनोज तिवारी, अवधेश जी समेत बड़ी संख्या में संत साधक व महराज जी के शिष्य परिकर मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें