Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

भगवदाचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी लीला ने मोहा मन, संत-महंतों की उपस्थिति में भक्तिमय

मां के जयकारों से गूंजी रामनगरी, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत 25 वर्षों से अनवरत निभाई जा रही परंपरा, श्रद्धालु

रामनगरी में गरबा का महाधमाका! अयोध्या में सजेगी डांडिया की सबसे रंगीन शाम, गुजरात के गरबा और मुंबई की DJ का दिखेगा जलवा!

पौराणिक रामलीला के दूसरे दिन हुआ प्रभु श्रीराम के जन्म और मुनि आगमन का भावपूर्ण मंचन, संत-महंतों की मौजूदगी में गूंजे जय

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: कमिश्नर ने एफएसडब्ल्यू वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

बमबम यादव

Sat, Feb 25, 2023

खाद्य पदार्थों में पाये जाने वाले मिलावट के सम्बन्ध में किया जायेगा जागरूक

अयोध्या। मण्डलायुक्तम गौरव दयाल द्वारा मण्डल में खाद्य कारोबारियों एवं आम-जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की शुद्धता एवं मिलावट की जॉच एवं जागरूकता बढ़ाने के सम्बन्ध में एफएसएसएआई, नई दिल्ली द्वारा उपलब्ध कराये गये नव-मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन (एफएसडब्ल्यू) को आयुक्त आवास परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त वैन मण्डल के समस्त जनपदों में खाद्य पदार्थों में पाये जाने वाले मिलावट के सम्बन्ध में सर्व-जन को जागरूक करने में अत्यंत  सहायक होगी। उक्त वैन पर हुए खाद्य जॉच का उपयोग केवल जन-जागरूकता के लिए होगी, किसी प्रकार की कार्यवाई किसी के विरूद्ध नही किये जाने का प्रावधान है। अतः सर्व-सामान्य से अनुरोध है कि बिना किसी संकोच के अपने खाद्य पदार्थों की जॉच उक्त फूड-वैन पर करायें। मौके पर श्री पी.एन.सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य), खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंडलीय सिराज अहमद आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें