Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: बड़े मंगल से ज्येष्ठ माह होगा शुरू

बमबम यादव

Mon, May 12, 2025
बड़े मंगल से ज्येष्ठ माह होगा शुरू माह में पड़ेंगे पांच बड़े मंगल, हनुमंतलला के पूजन के लिए उमड़ेंगे भक्त ज्येष्ठ माह में बड़ा मंगल की तिथि पहला बड़ा मंगल-13 मई दूसरा बड़ा मंगल-20 मई तीसरा बड़ा मंगल-27 मई चौथा बड़ा मंगल-2 जून पांचवां बड़ा मंगल-10 जून अयोध्या। रामनगरी में ज्येष्ठ माह के मंगल पर उत्सव की धूम होती है। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में आस्था का हुजूम बजरंगबली के दर्शन को उमड़ता है। पूरे शहर में जगह-जगह भंडारे सजते हैं। इस बार ज्येष्ठ माह की शुरुआत बड़े मंगल से ही हो रहा है। माह में कुल पांच बड़े मंगलवार पड़ेंगे। रामनगरी के हनुमान मंदिरों में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। ज्येष्ठ मास में हर मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। यह तिथि शुभ मानी जाती है और हनुमान जी की पूजा के लिए महत्वपूर्ण है। बड़े मंगल को लेकर मान्यता है कि त्रेता युग में ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन ही भगवान राम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी। श्री हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज के प्रधान शिष्य महंत डा महेश दास ने बताया कि ज्येष्ठ माह की शुरुआत 13 मई को रही है। इसी दिन पहला बड़ा मंगल भी होगा। आखिरी बड़ा मंगल 10 जून को रहेगा। ज्येष्ठ माह में कुल पांच बड़े मंगल होंगे।उन्होंने कहा कि सभी को हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। बड़े मंगल को मंदिर में जाकर हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं। उसके बाद हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें