Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सियाराम किला में बह रही नवाह्न परायण पाठ की रसधार

बमबम यादव

Thu, Apr 11, 2024

16 से भव्य श्री राम कथा का होगा शुभारंभ, व्यासपीठ से सियारामकिला झुनकी घाट के अधिकारी प्रख्यात कथावाचक प्रभंजनानन्द शरण कथा की करेंगे अमृत वर्षा 

अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठ श्री सियाराम किला झुनकी घाट में राम जन्मोत्सव का उल्लास अपने चरम पर है। मंदिर में नवाह पाठ बधाइयां गायन का क्रम जारी है। सियाराम किला में रामजन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर में श्रीराम चरित मानस नवाह परायण पाठ का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिदिन रामायण पाठ, भजन-कीर्तन से भक्तजन भाव विभोर हो रहे हैं। चैत्र रामनवमी में रामायण ग्रंथ का पाठ करने से अनेक कामनाएं पूरी होने के साथ जन्म जन्मांतरों के पाप से मुक्ति भय रोग आदि सभी दूर हो जाते हैं।यह कहना है रामनगरी के सियाराम किला के महंत करुणानिधान शरण महाराज का है। मंदिर में चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर नवाह्न पारायण पाठ का दिव्य आयोजन किया गया है। तो वही 16 से भव्य श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन है जिसमे व्यासपीठ से सियारामकिला झुनकी घाट के अधिकारी प्रख्यात कथावाचक प्रभंजनानन्द शरण कथा की अमृत वर्षा करेंगे।

महंत करुणानिधान शरण जी ने कहा कि अयोध्या जी का प्रसिद्ध मेला है चैत्र रामनवमी हमारे आराध्य के जन्म महोत्सव का उत्सव हम लोग बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते है।भगवान रामलला अपने निज भवन में विराजमान हो गयें है इसलिए इस बार हम सब ये उत्सव बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मना रहे है। मंदिर में भगवान का भव्य जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। 51 वैदिक आचार्य नवाह्न पाठ कर रहे है। महंत करुणानिधान शरण महाराज ने कहा कि श्रीरामचरित मानस की चौपाईयों का पाठ करने से मनुष्य जीवन में आने वाली अनेक समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। वैसे तो कहा जाता है की रामनवमी के समय रामायण का पाठ करने से हर तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति हो जाती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें