Saturday 22nd of August 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

जानकी घाट  स्थित चारुशिला मंदिर में संतों ने की बैठक, अध्यक्षता चारुशिला मंदिर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम-सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी का पंचामृत से अभिषेक; दक्षिण भारतीय वाद्य और मशालों ने मोहा मन

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: बिरहा के नाम रहा रामोत्सव की शाम, मन्नू यादव ने ललिमा छंद सुनाकर श्रोताओं में भर दिया जोश 

बमबम यादव

Wed, Jan 31, 2024

मन्नू यादव का रामनगरी के प्रसिद्ध पीठ करतलिया बाबा आश्रम में महंत बालयोगी रामदास महाराज ने किया जोरदार स्वागत

रामोत्सव में अपनी प्रस्तुत देते अंतराष्ट्रीय लोक गायक डॉ मन्नू यादव

अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम जी की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनपद में भी रामोत्सव का उल्लास छाया हुआ है। रामोत्सव की शुरुआत 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन पर्व से ही शुरू हो गई थी। हर तरफ मंदिरों, चौराहों पर रामधुन गूंज रही है। जनपदवासियों द्वारा भगवान श्रीराम के स्वागत में घर और आंगन सजाए गए। भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रामोत्सव का दिव्य कार्यक्रम चल रहा है। तुलसी उद्यान में चल रहें रामोत्सव एक दिवसीय राम रस कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय लोक गायक डॉ मन्नू यादव बिरहा की तान छेड़ी।मन्नू यादव ने अपनी लोकगीत भजनों की प्रस्तुति कर "बिरहा में श्री राम".गीत के बोल हैं- कहवां से अवतारा केने जाबा राउर, रह जाता बबुआ दुई चार दिन आउर मेरे रोम रोम में राम रम रहे अवध नगरी घट घट बसे श्री राम हो अवध की नगरी। की प्रस्तुति दी तो पूरा तुलसी उद्यान परिसर जय श्री राम के जय घोष से गूंज उठा। उन्होंने गुलजार मधुर रागन में लालिमा सुधा सौरभ समीर गमके सुगंद बागन में। क़ंक इहा़ं कां कां कह गाईकागा खाई काया के। राम भयइलन जोगिया लखन बैरगिया। जैसे अपने गायन पर दर्शकों मन व दिल जीत लिया। वाराणसी से चलकर आए डॉ मन्नू यादव भारत के कोने-कोने में बिरहा गायन शैली और लोक संस्कृति को संरक्षित करने में लगे हुए हैं, बिरहा के क्षेत्र में वाराणसी केंद्र से पदमश्री हीरालाल यादव व मन्ना लाल के बाद डॉ मन्नू यादव तीसरे ऐसे बिरहा गायक हैं जिन्हें भारत सरकार की ओर से''ए'' ग्रेड दिया गया है। इससे पूर्व इनको भारत सरकार संगीत नाटक अकादमी की ओर से उस्ताद बिस्मिल्लाह खान राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2007 व उत्तर प्रदेश शासन की ओर से वर्ष 2013 का अकादमी पुरस्कार व उनकी कालजई रचना पुस्तक कजरी मीमांसा के लिए वर्ष 2021 का पंडित रामनरेश त्रिपाठी पुरस्कार दिया जा चुका है। भारत से बाहर मारीशस,भूटान, दुबई में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। डॉ यादव अपनी भारतीय संस्कृति को संरक्षित करने में लगे हैं और राष्ट्रीय बिरहा अकादमी की स्थापना कर नि:शुल्क रुप से बच्चों को लोक धुनों का प्रशिक्षण भी देते हैं।पेशे से शिक्षक डॉ यादव मूल रूप से मीरजापुर जनपद के काशीपुर गांव तहसील चुनार के निवासी हैं। मन्नू यादव का रामनगरी के प्रसिद्ध पीठ करतलिया बाबा आश्रम में महंत बालयोगी रामदास महाराज ने जोरदार स्वागत किया। गायक मन्नू यादव ने मंगलवार देर शाम करतलिया बाबा आश्रम में अपने भजन भगवान के श्री चरणों में निवेदित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें