Thursday 21st of May 2026

ब्रेकिंग

रिश्तों और निवेश को लेकर उठे कई सवाल कारोबारी तनाव, साझेदारी विवाद और मानसिक दबाव की चर्चाओं के बीच निष्पक्ष जांच की

ज्येष्ठ के दूसरे मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: शिद्दत से शिरोधार्य हुए श्रीलालसाहेब दरबार के पूर्वाचार्यों

बमबम यादव

Sat, Nov 30, 2024
शिद्दत से शिरोधार्य हुए श्रीलालसाहेब दरबार के पूर्वाचार्यों पूर्वाचार्य हम लोगों के बीच नही हैं, लेकिन उनकी यश-कीर्ति हमेशा हम सबके साथ रहेगी: श्रीमहंत रामनरेश दास अयोध्या। रामनगरी के कनक भवन प्रांगण में स्थित सिद्धपीठ श्रीलालसाहेब दरबार के पूर्वाचार्यों महंत जानकी जीवन शरण की 26वीं, महंत रामकृपाल शरण की 22वीं एवं महंत जानकी शरण महाराज की 5वीं पुण्यतिथि पर संतों ने नमन किया। मंगलवार को मठ में पूर्व आचार्यों की पुण्यतिथि निष्ठापूर्वक मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा में रामनगरी समेत अन्य प्रांतों से पधारे हुए संत-महंतों ने साकेतवासी महंतों की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शिद्दत से याद किया। संतों ने उनके कृतित्व- व्यक्तित्व का बखान भी किया। श्रीलालसाहेब दरबार के वर्तमान पीठाधीश्वर श्रीमहंत रामनरेश दास महाराज ने कहा कि मठ में पूर्वाचार्यों की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पूर्वाचार्यों ने आश्रम का सर्वांगीण विकास किया। जीवन भर मंदिर की उत्तरोत्तर समृद्धि में लगे रहे। उन्हीं की देन है कि आज आश्रम की गणना अयोध्यानगरी के प्रमुखतम पीठों में होती है। जहां भगवान की सेवा संग गौ, संत, विद्यार्थी, अतिथि सेवा सुचार रूप से चल रही है। सभी उत्सव, समैया और त्योहार परंपरागत रूप से मनाया जा रहा है। पूर्वाचार्य हम लोगों के बीच नही हैं। लेकिन उनकी यश-कीर्ति हमेशा हम सबके साथ रहेगी। भिवानी से पधारे महंत रामाश्रय शरण, लालसाहेब दरबार पीठाधिपति महंत रामनरेश शरण व तपोवन मंदिर रांची झारखंड के महंत ओमप्रकाश शरण द्वारा आए हुए संत महंतों का स्वागत-सत्कार किया गया। काफी संख्या में संत-महंत, भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। पुण्यतिथि पर मणिरामदास दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, वेदमंदिर के श्रीमहंत रामनरेश दास, महंत रामाश्रय शरण भिवानी, तपोवन मंदिर रांची झारखंड के महंत ओमप्रकाश शरण, श्रीमहंत धर्मदास हनुमानगढ़ी, महंत रामकरन दास, महंत रामलोचन शरण, महंत रामकुमार दास, महंत उद्धव शरण, महंत उत्तम दास, आचार्य लक्ष्मण शास्त्री, महंत अवधकिशोर शरण, महंत रामप्रिया शरण, महंत राजीवलोचन शरण, महंत रामनारायण दास, पूर्व पार्षद पुजारी रमेश दास, महंत रामगोविंद शरण, सुमित शरण, व्यास श्याम दास, संतदास, प्रियेश दास आदि संत- महंत, भक्तजन मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें