Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: 49 वर्षों से चली आ रही पवित्र परंपरा ने इस वर्ष एक नया अध्याय रचा:कृष्ण मुरारी

बमबम यादव

Thu, Jun 19, 2025
49 वर्षों से चली आ रही पवित्र परंपरा ने इस वर्ष एक नया अध्याय रचा:कृष्ण मुरारी श्री साकेतपूरी माँ सरयू नित्य आरती सेवा समिति का 13वां सरयू जयंती एवं छठ धूमधाम से मनाया गया साधु संतों ने सरयू माँ का पूजन कर सवा कुंटल दूध से अभिषेक कर चढ़ाई चुनरी 5100 दीपों की महाआरती ने सरयू तट को अद्वितीय दिव्यता और आस्था की आभा से आलोकित कर दिया अयोध्या । श्री साकेतपूरी माँ सरयू नित्य आरती सेवा समिति का 13वां सरयू जयंती एवं छठ धूमधाम से मनाया गया। छठ महोत्सव पर साधु, संतों ने सरयू माँ का पूजन कर उनका सवा कुंटल दूध से अभिषेक कर चुनरी चढ़ाई। न केवल सरयू मैया की मूर्ति बल्कि पूरे स्नानघाट को चंपा, चमेली, गुलाब और गेंदा के साथ रजनीगंधा आदि फूलों से सजाया गया। सायं काल 5100 बत्ती से सरयू की महाआरती की गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस ऐतिहासिक आयोजन का शुरुआत 49 वर्ष पूर्व स्व. अंजनेय नंदन शरण महाराज ने किया थी, जिसकी परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निभाई गई। वर्तमान में इस आयोजन की कमान कृष्ण मुरारी पाण्डेय संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराज श्री के द्वारा शुरू की गई आरती, जन्मोत्सव एवं छठ महोत्सव की परंपरा आज भी जीवित है। हम सभी उनकी स्मृति को प्रणाम करते हुए इस आयोजन को आगे बढ़ा रहे हैं। विगत 49 वर्षों से चली आ रही इस पवित्र परंपरा ने इस वर्ष एक नया अध्याय रचा। जब 5100 दीपों की महाआरती ने सरयू तट को अद्वितीय दिव्यता और आस्था की आभा से आलोकित कर दिया। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति में पूरा सरयू तट गूंज उठा कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और कलश पूजन से हुई, जिसके पश्चात दीप प्रज्वलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, महाआरती और अंत में विशाल भंडारे का अद्वितीय आयोजन हुआ। जिसमें लाखों श्रद्धालुओं और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य किया। कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, कोषाध्यक्ष कल्लू पाण्डेय, महामंत्री जगदीश प्रसाद दुबे, आचार्य संतोष वैदिक, सुशील चंद्र पाण्डेय, प्रवक्ता शिवमंगल उपाध्याय, पुजारी माता प्रसाद पाण्डेय, नीरज तिवारी, संरक्षक अमन पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, अमित पाण्डेय, फूलचंद्र कसौधन, दिलीप पाण्डेय, मीडिया प्रभारी विश्वनाथ शुक्ला, सोनू कसौधन, आलोक कुमार, राजू सिंह, आदर्श कुमार, संतोष सैनी, आकाश पाण्डेय, विकास पाण्डेय, विशाल पाण्डेय, सुमित पाण्डेय, मनोज कैटर्स आदि शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें