Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बीके बहनों ने बड़े भक्तमाल मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज को रक्षासूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद लिया

दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया दीक्षा एवं प्रेरणा दिवस, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; 250 से अधिक ग्रंथों की रचना कर जैन

झूलनोत्सव मनोरंजन का उत्सव नहीं आध्यात्मिक आनंद का उत्सव: महंत अवधेश दास

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सियाराम किला में बह रही नवाह्न परायण पाठ की रसधार

बमबम यादव

Fri, Mar 24, 2023

28 से भव्य श्री राम कथा का होगा शुभारंभ, व्यासपीठ से सियारामकिला झुनकी घाट के अधिकारी प्रख्यात कथावाचक प्रभंजनानन्द शरण कथा की करेंगे अमृत वर्षा 

अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठ श्री सियाराम किला झुनकी घाट में राम जन्मोत्सव का उल्लास अपने चरम पर है। मंदिर में नवाह पाठ बधाइयां गायन का क्रम जारी है। सियाराम किला में रामजन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर में श्रीराम चरित मानस नवाह परायण पाठ का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिदिन रामायण पाठ, भजन-कीर्तन से भक्तजन भाव विभोर हो रहे हैं। चैत्र रामनवमी में रामायण ग्रंथ का पाठ करने से अनेक कामनाएं पूरी होने के साथ जन्म जन्मांतरों के पाप से मुक्ति भय रोग आदि सभी दूर हो जाते हैं।यह कहना है रामनगरी के सियाराम किला के महंत करुणानिधान शरण महाराज का है। मंदिर में चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर नवाह्न पारायण पाठ का दिव्य आयोजन किया गया है। तो वही 28 से भव्य श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन है जिसमे व्यासपीठ से सियारामकिला झुनकी घाट के अधिकारी प्रख्यात कथावाचक प्रभंजनानन्द शरण कथा की अमृत वर्षा करेंगे।

महंत करुणानिधान शरण जी ने कहा कि अयोध्या जी का प्रसिद्ध मेला है चैत्र रामनवमी हमारे आराध्य के जन्म महोत्सव का उत्सव हम लोग बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते है।विगत दो वर्ष इस उत्सव में कोरोना का ग्रहण लग गया है अब जाके सब कुछ ठीक हुआ है। इस बार हम सब ये उत्सव बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मना रहे है। मंदिर में भगवान का भव्य जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। 21 वैदिक आचार्य नवाह्न पाठ कर रहे है। महंत करुणानिधान शरण महाराज ने कहा कि श्रीरामचरित मानस की चौपाईयों का पाठ करने से मनुष्य जीवन में आने वाली अनेक समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। वैसे तो कहा जाता है की रामनवमी के समय रामायण का पाठ करने से हर तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति हो जाती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें