Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भगवान रामलला के आगमन से पूरी दुनिया प्रफुल्लित : जगद्गुरू रामानंदाचार्य

बमबम यादव

Sat, Jan 20, 2024

कहा, डेढ़ लाख से ज्यादा परिवारों को हिंदू धर्म में करा चुके वापसी, "गौ हत्या बंद एवं हिंदू धर्म एकत्र हो" इस दो मुद्दों पर कर रहे कार्य

दक्षिण पीठ नाणी धाम के जगदुरु रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल पहुंचे रामनगरी

अयोध्या। दक्षिण पीठ नाणी धाम के जगदुरु रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने अयोध्या पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को उन्होंने राजघाट बंधा स्थित बाबा अभिराम दास वेद वेदांग विद्यापीठ में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वह श्रीरामलला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने अयोध्याधाम आए हैं। जहां पहुंचकर उन्हें बहुत ही खुशी की अनुभूति हुई। रामलला का गर्भगृह पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। उसमें किसी प्रकार की कोई कमी नही है। 22 जनवरी को गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। जो हम सबके लिए ऐतिहासिक पल है। इससे हम सब अपने आपको गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में जगदुरू ने कहा कि वह विद्वान शंकराचायों के ऊपर कोई टिप्पणी नही कर सकते हैं। बस उनसे यही कहेंगे कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अपना आशीर्वाद सभी को प्रदान करें। क्योंकि राममंदिर के लिए 5 सौ सालों का जो एक लंबा संघर्ष था। वह अब पूरी तरह समाप्त हुआ। रामलला अपने मूल गर्भगृह में विराजमान हो रहे हैं। उनका भव्य, दिव्य, नव्य मंदिर बनकर तैयार है। पूरी दुनिया रामलला के आगमन से प्रफुल्लित है। पीएम नरेंद्र मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत के हाथों जो कार्य हो रहा है। उसे सभी को स्वीकार करना चाहिए। कश्मीर के लाल चौक से लेकर कन्याकुमारी तक पीएम मोदी ने राममंदिर के बहुत प्रयास किया। जो प्रयास अब सफल हुआ। आज रामलला का दिव्य, भव्य, नव्य मंदिर बनकर तैयार है। जगदुरु रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य ने कहा कि सन 2005 में जगद्गुरू पद पर उनका पट्टाभिषेक हुआ था। वह दक्षिण भारत में ज्यादा कार्य कर रहे हैं। अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा परिवारों को हिंदू धर्म में वापसी करा चुके हैं। गौ हत्या बंद एवं हिंदू धर्म एकत्र हो। इस दो मुद्दों पर वह पूरे देश में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान समय में सभी हिंदुओं को एकत्र होने की जरूरत है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें