Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: प्रसिद्ध पीठ श्री अशर्फी भवन में इन दिनों प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव छाया उल्लास

बमबम यादव

Sun, Jan 21, 2024

जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य महाराज रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर कर रहे हैं अनुष्ठान,मंदिर में चल रहा विशाल भंडारा

भगवान श्री लक्ष्मी नारायण का दिव्य अभिषेक, श्रृंगार एवं तुलसी कमल के पुष्प से हुआ अर्चन

अयोध्या । प्रभु श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के पावन महोत्सव में प्रसिद्ध पीठ श्री अशर्फी भवन में विविध अनुष्ठान संचालित है। शनिवार प्रात्तः काल अशर्फी भवन के आराध्य भगवान श्री लक्ष्मी नारायण का दिव्य अभिषेक श्रृंगार एवं तुलसी कमल के पुष्प से अर्चन जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य महाराज द्वारा किया गया। महाराज जी ने कहा आज हम सभी को ऐसा लगता हैं जैसे हम कलयुग नहीं त्रेता युग में है क्योंकि धरती से लेकर अंबर तक राम ही राम सुनाई पड़ रहा है दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी का बड़ा सौभाग्य है प्रभु अपने निज मंदिर में विराजमान हों रहे हैं। इस भयंकर कलयुग मे प्रभु भक्ति ही उत्तम साधन है। मंदिर में चल रहे यज्ञ कुंड में राम रक्षा स्तोत्र व विष्णु सहस्त्रनाम पाठ श्री राम महायज्ञ में विशेष आहुतियां प्रदान की गई। अशर्फी भवन पीठ की ओर से प्रातः काल से लेकर रात्रि पर्यंत भोजन भंडारे का आयोजन नित्य हों रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें