Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रघुभूमि से तपोभूमि की यात्रा श्रीराम के जयघोष के साथ रवाना

बमबम यादव

Wed, Jun 11, 2025
रघुभूमि से तपोभूमि की यात्रा श्रीराम के जयघोष के साथ रवाना यात्रा का उद्देश्य प्रभु राम के आगमन स्थलों को जागृत करना एवं संरक्षित करना: महंत जनार्दन दास माँ सरयू के जल आचमन के साथ लोकमंगल की कामना की अयोध्या। प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या से रणभूमि से तपोभूमि की तीन दिवसीय यात्रा जय श्रीराम के उद्घोष के साथ बक्सर के लिए रवाना हुई। लोक दायित्व के तत्वाधान में बुधवार को माँ सरयू के अवतरण दिवस पर यात्रा के प्रमुख पवन कुमार के नेतृत्व में तुलसीदास जी की छावनी के पीठाधीश्वर श्री महंत जनार्दन दास जी महाराज, स्वामी दिलीप दास जी महाराज, अध्यक्ष रघुवंश संकल्प सेवा ट्रस्ट व अवध विश्वविद्यालय के डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने अयोध्या धाम के लता चौक से ध्वज दिखाकर बक्सर के लिए 276 किलोमीटर की यात्रा को रवाना किया। इससे पहले प्रभु श्री राम व लक्ष्मण के स्वरूप का तिलक कर लोक दायित्व के पदाधिकारियों द्वारा मां सरयू के जल का आचमन किया एवं लोक मंगल की कामना की। इस यात्रा में समाज के लगभग सभी वर्गों के लोग शामिल रहे। तुलसीदास जी की छावनी के पीठाधीश्वर श्री महंत जनार्दन दास जी महाराज व लोक दायित्व के प्रमुख एवं यात्रा के संयोजक पवन कुमार ने बताया कि यह यात्रा आज अयोध्या धाम से शुरू हुई है। 13 स्थानों पर राम जी के रुकने, विश्राम करने, रात्रि शयन आदि के प्रमाण शास्त्रों में मिलते है। उन स्थानों में प्रथम दिवस पर अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, दूसरे दिन कारो धाम जिनमें आजमगढ़, मऊ, बलिया तथा तीसरे दिन बक्सर पहुंच कर विश्राम लेगी। इस यात्रा में एक रथ सहित लगभग दो दर्जन गाड़ियां साथ चल रही है। स्थानीय लोगों द्वारा जगह जगह यात्रा में पुष्प वर्षा के साथ रामजी की आरती की जा रही है। यात्रा में संकीर्तन मंडली प्रभु श्रीराम के आगमन स्थलों पर हरिकीर्तन करती हुई चल रही है। यात्रा को लेकर आमजनमानस में काफी उत्साह है। इस यात्रा में दीनानाथ सिंह, अंलकार कौशिक, सीता राम प्रजापति, अरविंद सिंह, राणा सिंह, अविनाश शाही, अभिषेक पाण्डेय, गौरव रघुवंशी, अवधेष प्रताप, दिनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें