Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्रद्वालुओ के साथ पुलिस मित्र के रूप में करें व्यवहार

बमबम यादव

Sat, Jan 27, 2024

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुए समन्वय समिति की बैठक


अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में प्रशासन एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मध्य बेहतर समन्वय बनाने के लिए गठित समन्वय समिति की बैठक श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित एल0एन0टी0 सभाकक्ष में सम्पन्न हुई, जिसमें श्रीराम जन्मभूमि परिसर के सुरक्षा एवं बेहतर ढंग से आने वाले श्रद्वालुओं को सुगमता पूर्वक दर्शन हो सकें इसके लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जन्मभूमि के अंदर श्रद्वालु किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, बैग, मोबाइल एवं प्रसाद लेकर अन्दर नही जायेंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले श्रद्वालुओं एवं भक्तगणों को दर्शन के पश्चात निकास मार्ग पर ट्रस्ट द्वारा प्रसाद का वितरण किया जायेगा। दर्शन हेतु आने वाले विकलांग, वृद्व दर्शनार्थियों के लिए गोल्फ कोर्ट (ई-रिक्शा) की भी व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के जूते चप्पल रखने आदि की व्यवस्था को और सुदृण करने के निर्देश दिए जिससे  दर्शन में कम से कम समय लगे।मण्डलायुक्त श्री गौरव दयाल ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किये गये है बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस के साथ साथ सीआरपीएफ, पीएसी आदि बलों के जवान तैनात है उन्हें सख्त हिदायत दी गयी है कि आने वाले श्रद्वालुओ के साथ पुलिस मित्र के रूप में व्यवहार कर श्रद्वालुओं की जो भी जिज्ञासा हो उसे वहां पर तैनात जिला प्रशासन के अधिकारी एवं पुलिस के जवान धैर्यता के साथ सुने और उनकी जिज्ञासा के बारे में विस्तार से बतायें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें