Saturday 22nd of August 2026

ब्रेकिंग

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

जानकी घाट  स्थित चारुशिला मंदिर में संतों ने की बैठक, अध्यक्षता चारुशिला मंदिर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम-सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी का पंचामृत से अभिषेक; दक्षिण भारतीय वाद्य और मशालों ने मोहा मन

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: यूनियन बैंक का मना 106 वां स्थापना दिवस

बमबम यादव

Sun, Nov 17, 2024
यूनियन बैंक का मना 106 वां स्थापना दिवस अयोध्या। यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या के अधीन संचालित होने वाली सभी 65 शाखाओं और विभागों ने धूमधाम से अपना 106वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस समारोह का आयोजन देवकाली बाईपास स्थित पंचशील होटल में रखा गया था। इस अवसर पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय, मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास महाराज, श्रीरामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, बड़ाभक्तमाल के महंत स्वामी अवधेश कुमार दास, महंत तेजपाल दास हनुमानगढ़ी ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास शास्त्री, श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय, नगर निगम अयोध्या के नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने तकनीक युक्त बैंकिंग, बैंकिंग एवं वित्तीय समावेशन और इसके सामाजिक प्रभाव पर आख्यान प्रस्तुत किया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस समारोह में अन्य गणमान्य अधिकारी व समाजसेवी मौजूद रहे। समारोह में महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार, सीआरपीएफ के कमांडेंट नीरज कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर मधुबन सिंह, विहिप प्रातीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, समाजसेवी शैलेंद्र मोहन मिश्रा एवं शहर के अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति रही। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अयोध्या क्षेत्र प्रमुख हिमांशु मिश्रा ने समस्त आमंत्रित गणमान्य अतिथियों, संत-महात्माओं एवं सम्मानित ग्राहकों को सम्मानित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें