Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मल्य विद्या के पुरोधा हिंद केसरी के  पुण्य स्मृति में हो रहा विविध आयोजन

बमबम यादव

Sun, Mar 3, 2024

मल्य विद्या के पुरोधा हिंद केसरी बाबा हरि शंकर दास जी महाराज कि पुण्य स्मृति अष्टम श्री हनुमत विराट महायज्ञ एवं श्री रार्माचन महायज्ञ व श्रीकृष्ण रासलीला

4 मार्च को निकलेगा विशाल शोभायात्रा, हजारों भक्त होगें शामिल

5 को होगा दुरदुरिया पूजन व लगेगा विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर कैम्प, 6 को वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह व वस्त्र वितरण का होगा कार्यक्रम

अयोध्या। बाराबंकी के बजरंग व्यामशाला दुल्हादेपुर पुर कुटी हडाहा बाराबंकी  शाखा प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम के बड़े पहलवान के नाम से सुविख्यात मल्य विद्या के पुरोधा हिंद केसरी बड़े पहलवान ब्रह्मलीन श्रीमहंत बाबा हरिशंकर दास जी महाराज कि पुण्य स्मृति में अष्टम श्री हनुमत विराट महायज्ञ एवं श्री रार्माचन महायज्ञ व श्रीकृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन 2 मार्च को अखंड पाठ के साथ शुरु हो जायेगा। मल्लविद्या के पुरोधा हिंद केसरी की उपाधि से विभूषित बड़े पहलवान बाबा हरिशंकर दास ने देश ही नही पूरे विश्व में कुश्ती को एक अलग पहचान दी है। देश के माने हुए पहलवानों में शुमार अयोध्या के मशहूर संत हिंद केसरी बाबा हरिशंकर दास पहलवान का नाम आता है। बाबा हरिशंकर दास बड़े पहलवान की पावन पुण्य स्मृति में उनके योग्य कृपापात्र शिष्य महंत बलराम दास जी महाराज प्रति वर्ष ऐतिहासिक आयोजन बजरंग व्यामशाला दुल्हादेपुर पुर कुटी हडाहा में करते है।.जिसमें कथा प्रवचन से लेकर कृष्ण रासलीला,दुरदुरिया पूजन व सेवा भाव को लेकर विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर कैम्प, वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह व वस्त्र वितरण का कार्यक्रम होगा। जिसमें हजारों लोग नित्य सेवा का लाभ उठायेंगे।कार्यक्रम में 8 को महाशिवरात्रि का विशेष पूजन होगा। 9 को कृष्ण रासलीला में कृष्ण सुदामा का अद्भुत मिलन होगा। कार्यक्रम का समापन 9 मार्च को विशाल भंडारे के साथ होगा।जिसमें विशिष्ट संत धर्माचार्यों का महंत बलराम दास महाराज व नागापना महोत्सव पट्टी सागरिया के अध्यक्ष पातेपुर स्टेट युवराज महंत विश्वमोहन दास जी महाराज  अभिन्नदन करेंगे। व कार्यक्रम की देखरेख अनिल दास, श्रवण दास, कामधेनु पीठाधीश्वर महंत आशुतोष दास कर रहें है। कार्यक्रम लक्ष्मी नारायण पाठक लल्लू पाठक के साथ सभी शिष्यों आश्रम से जुड़े भक्तों का विशेष सहयोग से होता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें