Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: विरक्त संत परिषद ने राजेश महाराज को किया सम्मानित

बमबम यादव

Thu, Sep 28, 2023

राजेश महाराज को यह सम्मान व प्रशस्ति पत्र देश धर्म के प्रति आस्था, प्राचीन राजघाट पर सरयू मैया की नित्य आरती प्रतिदिन संपन्न कराने, भगवान- संतों के प्रति आस्था निष्ठा का भाव रखने के लिए दिया गया

अयोध्या। अखिल भारतीय विरक्त संत परिषद के तत्वावधान में संतों ने अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश महाराज को सम्मानित किया। साथ ही संतों ने विरक्त संत परिषद की तरफ से उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया। राजेश महाराज को यह सम्मान व प्रशस्ति पत्र देश धर्म के प्रति आस्था, प्राचीन राजघाट पर सरयू मैया की नित्य आरती प्रतिदिन संपन्न कराने, भगवान- संतों के प्रति आस्था निष्ठा का भाव रखने के लिए दिया गया। समाज कल्याण के कार्य में वह सदैव तत्पर रहते हैं। इसके अलावा उनके द्वारा अन्य सेवा के कार्य संचालित हैं। संतों द्वारा सम्मान और प्रशस्ति पत्र पाकर राजेश महाराज बहुत ही अभिभूत दिखे। उन्होंने कहा कि संतों के हाथों से सम्मान पाकर वह अपने आपको गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। इस सम्मान पर कभी ठेस नही आने देंगे। सदैव इसकी प्रतिष्ठा बनाकर चलेंगे। उनके द्वारा ऐसा कोई कार्य नही किया जायेगा, जिससे सम्मान पर आंच आए। इस मौके पर दशरथ महल के विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य, दिगंबर अखाड़ा महंत सुरेश दास, जानकीघाट बड़ास्थान महंत जन्मेजय शरण, लक्ष्मणकिला धीश महंत मैथिलीरमण शरण, धर्मसम्राट श्रीमहंत मैथिलीरमण शरण, धर्मसम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के उत्तराधिकारी व संकटमोचन सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास, बाबा माधवदास, बड़ाभक्तमाल महंत अवधेश दास, खाकचौक श्रीमहंत बृजमोहन दास, जगदुरु रामानुजाचार्य बृजमोहन दास, जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य, मंगलभवन पीठाधीश्वर महंत रामभूषण दास कृपालु, सियारामकिला महंत करूणानिधान शरण, पूर्व सांसद निर्मल खत्री, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, पूर्वमंत्री तेजनारायण पांडेय, हेमंत दास, महंत अर्जुन दास, नागा नंदराम दास, महंत अवधकिशोर शरण, महंत रामकेवल दास, सर्वेश्वर दास, महंत रामकुमार दास, आचार्य सत्यदेव दास, नागा सूरज दास, महंत अजय दास, महंत मुनि दास, महंत शिवराम शरण, महंत विवेक आचारी, संतदास, सूरज दास, नारायण मिश्रा, वरूण दास आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें