: नीट परीक्षा में सफल बच्चों को किया सम्मानित
Fri, Sep 9, 2022
नीट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज़ खान उर्फ गब्बर ने किया सम्मानित
सोहावल-अयोध्या। बीकापुर विधान सभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे लोकप्रिय नेता समाजसेवी हाजी फिरोज़ खान गब्बर ने बीकापुर विधानसभा अंतर्गत विकासखंड सोहावल के रहने वाले छात्रों को नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उनके घर पर पहुंच कर फूल माला भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। हाजी फिरोज खान ने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में चयनित होना निश्चित ही बच्चों के कठिन परिश्रम एवं माता पिता के आशीर्वाद से ही संभव हो पाता है।
फिरोज़ खान गब्बर ने सोहावल क्षेत्र के ग्राम सभा मंगलसी के मौजा मासूम गंज निवासी आनंद वर्मा पुत्र स्वर्गीय रमेश वर्मा, ग्राम सभा पिलखांवा के मौजा कोटे का पुरवा निवासी आदर्श पटेल सुपौत्र श्री रामचंद्र वर्मा एवं सोहावल क्षेत्र के ग्राम सभा हाजीपुर बरसेड़ी के मजरे अम्बरपुर निवासी पूजा वर्मा पुत्री स्वर्गीय गया प्रसाद वर्मा को उनके घर पर पहुंच कर सम्मानित करते हुए फूल माला एवं मिष्ठान भेंट किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान ज़िला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद, निवर्तमान ज़िला उपाध्यक्ष ईश्वर लाल वर्मा, अमृत लाल वर्मा, अशोक चौधरी, जगजीवन पटेल, बसंत लाल चौरसिया, दिलीप वर्मा, ज़हूर कुरैशी, राजेश कुमार यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत कुलदीप वर्मा, छोटे लाल वर्मा, घनश्याम वर्मा, जुग्गी लाल वर्मा, विश्वनाथ वर्मा, अशोक वर्मा, इश कुमार वर्मा, अजय वर्मा,रामधीन वर्मा आदि मौजूद रहे।
: गुंडागर्दी के बल पर तपस्वी छावनी पर अवैध कब्जे का हो रहा प्रयास: महंत माधव दास
Fri, Sep 9, 2022
तपस्वी छावनी की परिसंपत्तियों में दर्ज है औलिया बापू,अपदस्थ महंत कैसे करेगा उत्तराधिकारी घोषित व बनाएगा ट्रस्ट
हरिवंश दास औलिया बापू ने विपक्षियों द्वारा बनाए गए ट्रस्ट को बताया फर्जी, निरस्तीकरण के लिए कोर्ट में अर्जी देने की कही बात
अयोध्या। रामनगरी की प्राचीन पीठ तपस्वी छावनी में चल रहा महंती का विवाद हर दिन नया मोड़ ले रहा है। महंती विवाद को लेकर अयोध्या के संतों के दो गुट आमने-सामने हैं। इस बीच एक अन्य पक्ष की इंट्री से विवाद को नई दिशा मिल गई है। तपस्वी छावनी के साकेतवासी महंत सर्वेश्वर दास के बड़े गुरूभाई हरिवंश दास औलिया बापू ने शुक्रवार को तपस्वी छावनी में हनुमानगढ़ी के नागा-साधुओं की मौजूदगी में कहा कि वास्तव में मंदिर के असली सर्वराहकार तो वह स्वंय हैं। इसकी पुष्टि तपस्वी छावनी की परिसंपत्तियों में दर्ज उनके नाम से होती है। साथ ही उन्होंने विपक्षियों द्वारा बनाए गए ट्रस्ट को फर्जी बताते हुए इसके निरस्तीकरण के लिए कोर्ट में अर्जी देने की भी बात कही। उन्होंने तपस्वी छावनी के उत्तराधिकारी के रूप में परमहंसाचार्य का समर्थन किया।दिवंगत महंत के गुरुभाई हरिवंश दास महाराज ने कहा कि सर्वेश्वर दास हमारे अनुज थे। करीब डेढ़ साल बाद वह मिले तो उन्हें आश्रम में वापस लाकर फिर से इसलिए रख दिया कि वह कहीं इधर-उधर भटके नहीं। वयोवृद्ध महंत ने कहा कि उन्हें दोबारा यहां महंत पद पर पदस्थ नहीं किया गया था और न ही हमने पद से त्यागपत्र ही दिया तो फिर वह किस अधिकार से अपना उत्तराधिकारी नियुक्त कर सकते थे। यही नही जब यहां से अपदस्थ थे तो किस अधिकार से परिवाराचार्य की गद्दी का ट्रस्ट बना सकते थे।
इस दौरान निर्वाणी अनी अखाड़ा हनुमानगढ़ी पूर्व प्रधानमंत्री वरिष्ठ महंत माधव दास ने कहा कि गुंडागर्दी के बल पर दूसरे पक्ष द्वारा तपस्वी छावनी पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि हमें सर्वेश्वर दास की तेरहवीं संस्कार भी नहीं करने दिया जा रहा है। महंत की जरूरत ही नही है कि क्योंकि परमहंसाचार्य पहले ही महंत बनाए जा चुके हैं। इस दौरान मौजूद बड़ी संख्या में नागा साधुुओं ने परमहंसाचार्य के समर्थन में हुंकार भरी। इस अवसर पर संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, गद्दीनशीन के शिष्य हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डॉ.महेश दास, महंत नंदरामदास, हनुमान बाग के महंत जगदीश दास, महंत सत्यदेव दास, महंत अजीत दास पहलवान, महंत रामदास करतलिया, पुजारी हेमंतदास, मामा दास, राजेश दास पहलवान, अभिषेक दास, मनीराम दास, सहित बड़ी संख्या में नागा-साधु मौजूद रहे।
: तपस्वी छावनी महंती विवाद: मंदिर में बाहरी लोगों का प्रवेश से रोकने की मांग
Thu, Sep 8, 2022
योगी सरकार में हिंदू राष्ट्र की अलख जगाने वाले संत परमहंस दास को परेशान कर रहे भूमाफिया: महंत जगदीश दास
डीएम और डीआईजी से मिले परमहंस आचार्य के समर्थक संत महंत
अयोध्या। आचार्य पीठ तपस्वी छावनी के महंती को लेकर चल रहे विवाद में गुरुवार को दूसरा पक्ष भी पुलिस और प्रशासन के पास पहुंचा। डीएम और डीआईजी से मुलाकात कर बाहरी लोगों का मंदिर में प्रवेश रोकने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के साथ महजरनामा की प्रति भी सौंपी है। बुधवार को धर्मनगरी के प्रमुख संत महंतों ने पुलिस प्रशासन से मुलाकात कर ट्रस्ट के निर्णय का अनुपालन कराने और विवाद तथा हस्तक्षेप रोकने की मांग की थी।
गौरतलब है कि कि रामघाट स्थित तपस्वी छावनी के महंत सर्वेश्वर दास की 30 अगस्त को मौत हो गई थी, इसको लेकर 12 सितंबर को मंदिर परिसर में भंडारा और नए महंत की ताजपोशी के लिए कंठी चादर का कार्यक्रम होना है। भंडारा के पहले ही मंदिर की महंती को लेकर गोलबंदी शुरू हो गई है। वर्ष 2019 में महंत सर्वेश्वर दास की ओर से पीठ के संचालन के लिए ट्रस्ट का गठन किया गया था।उनके निधन के बाद ट्रस्ट की ओर से 2 सितंबर को बैठक कर सर्वसम्मति से जगन्नाथ मंदिर अहमदाबाद के दिलीप दास को अध्यक्ष और पदेन महंत चुना गया है। वर्ही परमहंस आचार्य खुद को मंदिर का महंत बता रहे हैं। विवाद को लेकर धर्म नगरी के साधु-संत गोल बंद है। बुधवार को पचासों की तादात में प्रमुख संत-महंतों ने डीआईजी और एडीएम सिटी व एसपी सिटी से मुलाकात की थी।
गुरुवार को सौकड़ों साधु-संतों के साथ परमहंस आचार्य ने जिलाधिकारी नीतीश कुमार और डीआईजी एपी सिंह से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों को प्रार्थना पत्र के साथ महजरनामा की प्रति सौंपी। दावा किया कि 18 जुलाई 2017 को महंत सर्वेश्वर दास ने राम नगरी के साधु-संतों की मौजूदगी में उनको सरवराहकार व महंत घोषित किया था। तभी से तपस्वी पीठ के संचालन और देखरेख का सर्वाधिकार उनके पास है। 2019 में सर्वेश्वर दास की ओर से ट्रस्ट का गठन किया गया, जबकि उनको इसका अधिकार ही नहीं था। इसी ट्रस्ट के बहाने कुछ लोग विवाद खड़ा करना चाहते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से हनुमान बाग के महंत जगदीश दास, महंत माधव दास,हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास, करपात्रीजी, महंत नंदराम दास जी, महंत राम चरण दास, महंत बलराम दास, महंत इंद्रदेव दास, महंत सत्यदेव दास, पहलवान राजेश दास, पार्षद पुजारी रमेश दास, पुजारी हेमन्त दास, महंत दिनेश दास, महंत अजीत दास, महंत राम करन दास, महंत राम नारायण दास, महंत रमेश दास, महंत विजय दास, महंत सुरेंद्र दास, महंत राम केवल दास, देवेशाचार्य, अभिषेक दास, जटा शंकर दास, परमानंद दास, रतन दास, आनंद दास, विराट दास सहित बड़ी संख्या में नागा साधु संत मौजूद रहे।