Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: लव मैरिज की जिद पर शिवानी की हत्या, रातोंरात जला दी लाश

बमबम यादव

Thu, Jun 19, 2025
लव मैरिज की जिद पर शिवानी की हत्या, रातोंरात जला दी लाश पिता बोला- दूसरी जाति का था लड़का, कैसे कर देते शादी बागपत में 22 साल की शिवानी की उसके माता-पिता और भाई ने मिलकर कर दी हत्या,यमुना नदी के किनारे ले जाकर शव का किया अंतिम संस्कार सबूत मिटाने के लिए चिता की राख को भी यमुना नदी में बहा दिया लाश कंधे पर लादकर यमुना किनारे ले गया भाई,गांव-समाज में बदनामी होती, इसलिए मार डाला- पिता बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत इलाके में पड़ोसी युवक से शादी की जिद करने पर एक युवती की उसके माता-पिता ने गला घोंटकर हत्या कर दी और आधी रात को शव को यमुना नदी किनारे ले जाकर जला दिया। अस्थियों को भी नदी में बहा दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने झूठी शान के नाम पर हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया है। बड़ौत थाना क्षेत्र के लुहारी गांव में 22 वर्षीय शिवानी नामक युवती की उसके माता-पिता ने गला घोंट कर हत्या कर दी। शिवानी और उसके पड़ोसी अंकित के बीच पिछले करीब 5 साल से प्रेम संबंध थे। परिजनों को जब दोनों के रिश्ते की जानकारी हुई, तो उन्होंने लड़की को घर में बंद कर दिया था। बावजूद इसके युवती अपने फैसले पर कायम रही और विवाह की जिद करती रही। मंगलवार रात परिजनों ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पिता और भाई शव कंधे पर लादकर तीन किमी दूर यमुना किनारे ले गए। वहां शव को जला दिया। फिर अस्थियां और राख को यमुना में बहा दिया। बुधवार सुबह जब अंकित ने शिवानी का मोबाइल फोन लगातार बंद पाया तो उसे संदेह हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर जांच की, जहां घटना की पुष्टि हुई। बड़ौत कोतवाली के निरीक्षक मनोज कुमार चहल ने बताया कि अंकित ने अपनी प्रेमिका शिवानी की माता बबीता, पिता संजीव, बड़े भाई रवि और फुफेरी बहन के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस बबीता और संजीव को कोतवाली लेकर आई जहां पर दोनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी उनकी इज्जत को खराब कर रही थी, इसीलिए उसे उन्होंने मार डाला। हत्यारोपी पिता संजीव ने बताया, मेरी बेटी शिवानी जिससे शादी करना चाहती थी, वह दूसरी जाति का है और उसका घर भी हमारे पड़ोस में है। शिवानी को कई बार समझाया, मगर वह नहीं मान रही थी। पड़ोस में बेटी की शादी करते तो गांव-समाज में बदनामी हो जाती, इसलिए शिवानी को मार डाला। पुलिस ने बबीता, संजीव, रवि व शिवानी की फुफेरी बहन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए बबीता और संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपितों की तलाश की जा रही है। (भाषा)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें