Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: बिहार में इस बार भारी पड़ेगी चाचा-भतीजे की जोड़ी? सर्वे में बंपर फायदा

बमबम यादव

Wed, Feb 1, 2023

2024 लोकसभा चुनाव में अभी एक साल से ज्यादा का वक्त बाकी,मगर माहौल पूरी तरह चुनावी

कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा से फायदा होते दिख रहा, मगर मोदी का जलवा कायम है। देश में भले ही मोदी ही मोदी दिख रहे हैं लेकिन बिहार में चाचा-भतीजे की जोड़ी कमाल करते दिख रही

पटना। 2024 में एक बार पीएम मोदी की वापसी दिख रही है। एक सर्वे में ये बात सामने आई है। सर्वे के मुताबिक देश में सिर्फ मोदी ही मोदी हैं। पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। मगर बिहार की बात करें तो बीजेपी को भारी नुकसान दिख रहा है। यहां पर चाचा-भतीजे (नीतीश-तेजस्वी) की जोड़ी कमाल करती दिख रही है। महागठबंधन को काफी सीटों का फायदा होते दिख रहा है।

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। 2019 में बीजेपी ने 17 सीटों पर दर्ज की थी। जबकि जेडीयू 16 और एलजेपी को 6 सीटें मिली थी। कांग्रेस के खाते में एक सीट आई थी। मौजूदा हालात में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू अब एनडीए का पार्टनर नहीं है। अब वो यूपीए (महागठबंधन) के साथ हैं। लिहाजा सर्वे में बताया गया है कि बिहार महागठबंधन को लोकसभा सीटों के लिहाज से काफी फायदा होते दिख रहा है। इंडिया टूडे के मूड ऑफ नेशन सर्वे में बताया गया है कि बिहार में इस बार बंपर बढ़त मिलते दिख रही है। यहां इस बार 25 सीटें मिल सकती हैं।

2019 लोकसभा चुनाव में एनडीए (बीजेपी-जेडीयू-एलजेपी) को 39 सीटें मिली थी। जिसमें बीजेपी 17, जेडीयू 16 और एलजेपी को 6 सीटें मिली थी। एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। आरजेडी का खाता तक नहीं खुला था। मगर अब हालात बदल गए हैं। अब नीतीश कुमार सात पार्टियों के महागठबंधन के मुख्यमंत्री हैं। जिसमें आरजेडी, कांग्रेस, हम के साथ लेफ्ट पार्टियां भी शामिल हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को भारी नुकसान हो सकता है। सर्वे ने इस बात की पुष्टि भी कर दी। जो बीजेपी नेताओं की होश उड़ाने के लिए काफी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें