Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: तेजस्वी पत्नी रेचल के साथ पहुंचे बिहार, समर्थकों ने किया ऐसा स्वागत...

बमबम यादव

Mon, Dec 13, 2021


पटना। विवाह बंधन में बंधने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव सोमवार को पहली बार दिल्ली से बिहार पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के साथ उनकी पत्नी रचेल भी साथ में पटना आईं। एयरपोर्ट से राबड़ी आवास तक नेता प्रतिपक्ष और उनकी पत्नी के स्वागत के लिए समर्थक जुट गए। दोनों के राबड़ी आवास तक जाने के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था की गई थी। बेटे और बहु के स्वागत के लिए मां राबड़ी देवी दो दिन पहले ही राजधानी पहुंच चुकी हैं। तेजस्वी के आगमन से पहले ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सभी विधायकों को राबड़ी आवास पर बुला लिया गया था। तेजस्वी और रेचल के आगमन को लेकर राजधानी के कई स्थानों पर होर्डिंग लगाए गए हैं। बेटे और बहु के आगमन को लेकर राबड़ी आवास को विशेषतौर पर सजाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जहां बैठकर नेताओं से मिला करते थे वहां साज-सज्जा की गई है। बड़ी संख्या में विधायक फूलों का गुलदस्ता लेकर 10 सर्कुलर रोड पहुंच गए हैं। बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में अपनी बचपन की दोस्त रचेल से शादी की थी। विवाह समारोह में लालू-राबड़ी परिवार के लोगों को ही निमंत्रण दिया गया था। रिश्तेदार होने के कारण शादी में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हुए थे। 

तेजस्वी अपनी पत्नी रेचल के साथ

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें