Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: तेजस्वी- 'रेचल का लालू यादव ने रखा नया नाम.तेजस्वी ने पत्रकारों को बताया अपनी दिल की बात..

बमबम यादव

Tue, Dec 14, 2021

मामा साधु यादव की नाराजगी पर तेजस्वी ने कही बड़ी बात...

राज श्री यादव अपने पति तेजस्वी को दही खिलाती
अपनी बहू राजश्री यादव को शगुन की दही खिलाती पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी
नई बहू की तिलक व आरती उतारती सास राबड़ी देवी

तेजस्वी यादव की पत्नी रेचल का नया नाम राजश्री यादव होगा,कहा पिता लालू यादव ने उनको दिया ये नाम

पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी के नाम को लेकर सारा कन्फ्यूजन दूर हो गया है। उन्होंने खुद पटना में मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट कर दिया कि उनकी दुल्हन का नाम रेचल है। हालांकि उन्होंने कहा कि अब वो राजश्री यादव के नाम से जानी जाएंगी।
दिल्ली में शादी के बाद सोमवार को तेजस्वी पत्नी रेचल के साथ पटना पहुंचे हैं। राबड़ी आवास पर उनके स्वागत के लिए परिवार के साथ-साथ आरजेडी के कई बड़े नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने पत्रकारों से बात भी की।
मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी का नाम दरअअसल रेचल है। हालांकि अब वह राजश्री के नाम से पुकारी जाएंगी। पिताजी ने ये नाम दिया है।ऐसे में मुझसे शादी के बाद जाहिर है कि अब वह राजश्री यादव कहलाएंगी।
वहीं, गुपचुप तरीके से दिल्ली में शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी ने कहा, 'शादी कभी छिपती नहीं है। अगर तामझाम के साथ शादी करता तो जाहिर है राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और तमाम लोग आते तो भीड़ बढ़ती। फिर कैसे परिवार के लोग वहां जुटते।कोरोना काल का भी हमें ध्यान रखना था.'
मामा साधु यादव की नाराजगी पर तेजस्वी ने कहा कि इन बातों का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि वे बड़े लोग हैं, मैं पहले भी सम्मान करता था, अभी भी उनका सम्मान करता हूं। वैसे भी जिस लड़की के साथ मेरी फोटो को लेकर सवाल खड़े किए जाते रहे हैं, मेरी बीवी वह लड़की नहीं है। इसके परिवारीजनों के बीच सारे रस्म अदायगी हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें