Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

देशी-विदेशी फूलों से महका मंदिर परिसर, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

आंजनेय सेवा संस्थान तत्वावधान में सजा घटा,हुई 1100 बत्ती की महाआरती

225 कुण्डीय महालक्ष्मी महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा का होगा भव्य आयोजन, देशभर से उमड़ने लगे श्रद्धालु

ब्रह्माकुमारी आश्रम ने मुस्लिम बहुल जगनपुर में कोविदार वृक्ष रोपित, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

रामकथा और श्रीमद्भागवत कथा की रसधारा से गूंज रहे मठ-मंदिर, संतों ने बताया मर्यादा और भक्ति का महत्व

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

विश्व शांति, राष्ट्र समृद्धि एवं सर्वजन कल्याणार्थ पुरुषोत्तम मास : 225 कुण्डीय महालक्ष्मी महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा का होगा भव्य आयोजन, देशभर से उमड़ने लगे श्रद्धालु

विश्व शांति, राष्ट्र समृद्धि एवं सर्वजन कल्याणार्थ पुरुषोत्तम मास महोत्सव आज से

225 कुण्डीय महालक्ष्मी महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा का होगा भव्य आयोजन, देशभर से उमड़ने लगे श्रद्धालु

अयोध्या। कोटा रामानुज सम्प्रदाय की उत्तर भारत की प्राचीन एवं प्रतिष्ठित पीठ श्री झालरिया पीठ डीडवाना द्वारा पुरुषोत्तम मास महोत्सव का भव्य आयोजन रामनगरी अयोध्या में 28 मई से 3 जून तक किया जाएगा। विश्व शांति, राष्ट्र समृद्धि एवं सर्वजन कल्याण की भावना से आयोजित इस आध्यात्मिक महोत्सव में 225 कुण्डीय श्री महालक्ष्मी महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा, रामार्चा महायज्ञ, सहस्र कलशाभिषेक सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। देशभर से हजारों श्रद्धालुओं का अयोध्या पहुंचना शुरू हो गया है।

आयोजन समिति श्री श्रीधर महोत्सव समिति के संयोजक डॉ. नवीन माहेश्वरी ने बताया कि भगवान श्रीरामलला की पावन सन्निधि, भगवान श्री जानकीवल्लभ जी महाराज, श्री दास हनुमान जी महाराज एवं पूर्वाचार्यों की कृपा से तथा जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री झालरिया पीठाधिपति स्वामी श्री घनश्यामाचार्य महाराज के पावन सान्निध्य में यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 28 मई यानि गुरुवार को प्रातः 8 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा रामपथ स्थित श्री झालरिया मठ डीडवाना की अयोध्या शाखा श्री वेंकटेश मंदिर से प्रारंभ होगी। उसी दिन पूर्वाह्न 11:30 बजे 108 श्रीमद्भागवत पाठ पारायण का शुभारंभ तथा दोपहर 3 बजे से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ आरंभ होगा। कथा का वाचन श्री झालरिया पीठ के युवराज स्वामी भूदेवाचार्य महाराज प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक करेंगे। कथा विश्राम 3 जून को प्रातः 10 बजे से होगा।

महोत्सव के अंतर्गत 29 मई को प्रातः 8 बजे अरणि मंथन के साथ 225 कुण्डीय श्री महालक्ष्मी महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। इसी दिन शाम 7:30 बजे से एलन मानधना परिवार, कोटा की ओर से भजन संध्या का आयोजन होगा। 30 मई को रामार्चा महायज्ञ, 31 मई को भगवान का सहस्र कलशाभिषेक तथा 1 जून को कल्याणोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 2 जून को महालक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं परम पूज्य स्वामीजी महाराज का अभिनंदन समारोह संपन्न होगा।

आयोजन पंचकोशी परिक्रमा मार्ग स्थित रामघाट चौराहा के निकट बड़ा भक्तमाल जी की बगिया में होगा। आयोजकों के अनुसार देश-विदेश में फैले झालरिया पीठ के अनुयायी इस महोत्सव में सहभागी बनने अयोध्या पहुंच रहे हैं। पूरे आयोजन क्षेत्र को भव्य रूप से सजाया गया है।

श्री झालरिया पीठ : वैष्णव परंपरा की प्राचीन आध्यात्मिक धरोहर

श्री झालरिया मठ, बड़ा स्थान डीडवाना-चित्रकूट, वैष्णव परंपरा का एक प्राचीन एवं सिद्ध आध्यात्मिक केंद्र माना जाता है। हजारों वर्षों पुरानी इस परंपरा में अनेक सिद्ध संतों एवं आचार्यों ने धर्म, संस्कृति और वेद-पुराणों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बताया जाता है कि यहां के पूर्वाचार्यों की भक्ति इतनी तन्मय होती थी कि पूजन-अर्चन के समय मंदिर की झालर एवं घंटियां स्वतः बजने लगती थीं। इसी कारण यह स्थान “श्री झालरिया मठ” के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

मठ में भगवान श्री जानकीवल्लभ जी अर्चावतार स्वरूप में विराजमान हैं, जिनके दाहिनी ओर माता जानकी एवं बायीं ओर श्री लक्ष्मणजी विराजते हैं। इस स्वरूप के दर्शन अत्यंत दुर्लभ माने जाते हैं। वर्तमान में जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी घनश्यामाचार्य महाराज पीठाधिपति हैं। पीठ की परंपरा विरक्त एवं ब्रह्मचारी आचार्यों की रही है।

देश-विदेश में इस पीठ के 100 से अधिक प्रकल्प संचालित हैं, जिनमें मंदिर, गौशालाएं, पाठशालाएं एवं धर्मशालाएं शामिल हैं। चित्रकूट स्थित दास हनुमान देवस्थान भी इस पीठ की प्रमुख शाखा है, जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते  है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें