हल्दीराम के रुप में अयोध्या धाम को मिली स्वाद की नई सौगात : 56 भोग से लेकर स्वादिष्ट व्यंजनों तक सब कुछ अब एक ही छत के नीचे
admin
Thu, Jul 9, 2026
हल्दीराम के रुप में अयोध्या धाम को मिली स्वाद की नई सौगात
स्टेशन रोड अयोध्या धाम पर खुला भव्य हल्दीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट
हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास , महंत मुरली दास एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ, 56 भोग से लेकर स्वादिष्ट व्यंजनों तक सब कुछ अब एक ही छत के नीचे
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में स्वाद और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। श्री राम हॉस्पिटल के सामने स्टेशन रोड अयोध्या धाम स्थित जिवानी ग्रुप एवं हल्दीराम मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में शहरवासियों और देश-विदेश से आने वाले रामभक्तों के लिए हल्दीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन समारोह में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज, निर्वाणी अनि अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया और नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिवानी ग्रुप के डायरेक्टर पवन जिवानी और हल्दीराम ग्रुप के डायरेक्टर अमित अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी रितु अग्रवाल ने मुख्य अतिथि महंत संजय दास महाराज एवं सभी अतिथियों को बुके और शॉल भेंट कर भव्य स्वागत किया। उद्घाटन अवसर पर हल्दीराम ग्रुप के डायरेक्टर अमित अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या पवित्र है और देश की आस्था का केंद्र बिंदु है। उसी प्रकार हम लोग हल्दीराम के स्वादिष्ट व्यंजनों से स्वच्छता एवं पवित्रता का विशेष ध्यान रखते हुए देश विदेश से आये श्रद्धालुओं को अपनी हल्दीराम की विशेष सेवाएं देते हुए एक नया एक नया आयाम में स्थापित करेंगे।
उद्घाटन अवसर पर जिवानी ग्रुप के डायरेक्टर एवं सिंधी सेंट्रल पंचायत के मुखिया पवन जिवानी ने कहा कि बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से अयोध्या का पहला हल्दीराम स्टोर अयोध्या धाम में खोला गया है। हल्दीराम विश्व स्तरीय ब्रांड है जिसके नाम में ही राम जी का नाम है निश्चित रूप से प्रभु श्री राम जी के आदर्शों को मानते एवं उनकी मर्यादाओं के अनुरूप देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का स्वागत सत्कार कर उनको उत्कृष्ट स्वादिष्ट व्यंजन एवं मिठाइयां उपलब्ध कराई जाएगी
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी, समाजसेवी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
शहरवासियों और रामभक्तों को हल्दीराम के विश्वसनीय स्वाद का आनंद यहीं मिलेगा। प्रतिष्ठान में शुद्धता और गुणवत्ता के साथ हल्दीराम की प्रसिद्ध मिठाइयों, नमकीन, फास्ट फूड, स्नैक्स और विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों की पूरी श्रृंखला उपलब्ध रहेगी।
विशेष आकर्षण के रूप में भगवान श्रीराम के भोग और प्रसाद के लिए 56 प्रकार की विशेष मिठाइयों की भी व्यवस्था की गई है।
उक्त उद्घाटन समारोह में गणमान्य नागरिकों में मुख्य रूप से विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व राज्यमंत्री व सिंधु सेवा समिति के अध्यक्ष अमृत राजपाल, धनेश बजाज, सुनील मध्यान ,नरेंद्र क्षेत्रपाल,कालू अमलानी, हल्दीराम ग्रुप के मुख्य रूप से राजीव मदान, जिवानी ग्रुप के सदस्य उमेश जिवानी,ध्रुव जिवानी ,गौतम जिवानी, ईशु जिवानी,गुरु जी अभय सिंह,भगवान दास सावलानी,रामगोपाल मखारिया, अवधेश,कमलेश केवलानी, अभिषेक केवलानी,हल्दीराम ग्रुप निदेशक के पुत्र तनुश अग्रवाल, पुत्र पीयूष अग्रवाल,पुत्री प्रार्थना अग्रवाल,हल्दीराम ग्रुप के अधिकारी विकास सिसोदिया, योगेश फौजदार, रोहित गुप्ता, सोनिका त्यागी अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन